फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mysterious Events in world: कौन सी हैं दुनिया की सबसे रहस्यमयी घटनाएं? जिन्हें वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए

Fri, 26 Dec 2025 05:21 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Top Mysterious Events in world: दुनिया की कई ऐसी अनोखी और रहस्यमयी घटनाएं हैं, जो किसी के लिए हैरानी से कम नहीं हैं। सबसे खास बात यह है कि इन घटनाओं को वैज्ञानिक आज तक पूरी तरह से सुलझा नहीं पाए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
दुनिया की सबसे रहस्यमयी घटनाएं - फोटो : Adobe Stock
Top Mysterious Events in world: धरती पर कई ऐसी रहस्यमयी घटनाएं हैं, जिनको वैज्ञानिक अभी तक सुलझा नहीं पाए हैं। इन घटनाओं से जुड़े कई रहस्यमयी किस्से और कहानियां लोगों के बीच अभी भी प्रचलित हैं। इनसे जुड़े कुछ स्थान इतने डरावने हैं, जहां पर शायद ही कोई जाने की हिम्मत करता हो। इन रहस्यमयी घटनाओं की गुत्थी सुलझाने के लिए वैज्ञानिकों ने इन पर काफी शोध किया है, उसके बाद भी वे इनके रहस्य से पर्दा नहीं उठा सके हैं।

भले ही विज्ञान इन रहस्यों से पर्दा नहीं उठा पाया हो, पर उसके लिए ये स्थान हमेशा चर्चा का विषय बने रहते हैं। इन स्थानों पर अक्सर कई अजीबोगरीब घटनाएं होती हैं, जो देश-विदेश में खूब सुर्खियां बटोरती हैं। कभी न कभी आपने भी इन घटनाओं या उनसे जुड़े रहस्यमयी स्थानों के बारे में जरूर सुना होगा। आज हम आपको अब तक की सबसे रहस्यमयी घटनाओं के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें जानने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। 
 
विज्ञापन

2 of 5
दुनिया की सबसे रहस्यमयी घटनाएं - फोटो : Adobe Stock
बरमूडा ट्रायंगल

बरमूडा ट्रायंगल पिछले 100 वर्षों से रहस्य का विषय बना हुआ है। कई शोध और रिसर्च के बाद भी वैज्ञानिक इसके राज से पर्दा नहीं उठा पाए हैं। पिछले लंबे समय से न जाने कितने विमान, एयरक्राफ्ट और जहाज इसके भीतर रहस्यमय ढंग से गायब हुए हैं। ये जगह उत्तर अटलांटिक महासागर में स्थित ब्रिटेन का प्रवासी क्षेत्र है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्वी तट पर मियामी (फ्लोरिडा) से महज 1770 किलोमीटर और हैलिफैक्स, नोवा स्कोटिया, (कनाडा) के दक्षिण में 1350 किलोमीटर (840 मील) की दूरी पर स्थित है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
दुनिया की सबसे रहस्यमयी घटनाएं - फोटो : Adobe Stock
डेजा वू 

हम सभी ने डेजा वू को अपने जीवन में कई बार अनुभव किया है। डेजा वू से अभिप्राय उस अनुभव से है, जिसके आने पर हमें ऐसा लगता है कि ये पहले भी हमारे साथ हो चुका है। अक्सर किसी नई जगह, व्यक्ति, फिल्म आदि को देखने पर कभी-कभी ऐसा लगता है कि हम उन्हें पहले भी देख या महसूस कर चुके हैं। वैज्ञानिकों ने डेजा वू को लेकर कई थ्योरीज दी हैं। हालांकि इसके राज से अब तक पर्दा नहीं उठ पाया है। वहीं कई आध्यात्मिक मन्याताएं ये कहती हैं कि डेजा वू हमारे पूर्व जन्म की यादें होती हैं, जो अपने आप को दोबारा दोहराती हैं।

Mysterious Island: दुनिया का सबसे रहस्यमयी आइलैंड, जहां मौजूद हैं हजारों डरावनी गुड़िया, आपस में करती हैं बात

4 of 5
दुनिया की सबसे रहस्यमयी घटनाएं - फोटो : Adobe Stock
Kentucky में सांप और मेंढक की वर्षा

क्या कभी आपने मछलियों, सांपों, मेंढकों, मकड़ियों और केंचुओं की बारिश के बारे में सुना है? अगर नहीं तो ये रहस्यमयी वर्षा Kentucky में सन 1876 में हुई थी। इस रहस्यमयी बारिश के राज से आज तक पर्दा नहीं उठ सका है। वैज्ञानिक आज तक इस बात का पता नहीं लगा पाए हैं कि आखिर बारिश में सांप, मकड़ी और मेंढकों की वर्षा आखिर हुई कैसे? ये आज तक एक रहस्यमयी घटना बनी हुई है।

Optical Illusion: FACEBOOK की भीड़ में कहां लिखा है BOOK? हिम्मत है तो 15 सेकेंड में खोजकर दिखाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दुनिया की सबसे रहस्यमयी घटनाएं - फोटो : Adobe Stock
रहस्यमयी यूएफओ देखे जाने की घटना

एलियन लाइफ पृथ्वी वासियों के लिए सदा से उत्सुकता का विषय बना हुआ है। ऐसे में कई लोगों ने ये दावा किया है कि उन्होंने एलियंस की रहस्यमय उड़नतश्तरियों को देखा है। कुछ समय पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस बात को स्वीकारा था कि अमेरिकी सरकार के पास ऐसे कई रहस्यमय यूएफओ के वीडियोज हैं, जिनके रहस्य से अब तक पर्दा नहीं उठाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें