फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: जब पति की बात सुनकर पत्नी ने कर दी जमकर कुटाई, पढ़िए मजेदार जोक्स

Tue, 22 Nov 2022 01:07 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Today’s Funny Jokes: जोक्स और चुटकुले हमारी जिंदगी में गर्माहट घोलते हैं। इसके साथ ही लोगों को हंसाने में जोक्स की बड़ी भूमिका होती है। हंसने के एक नहीं कई फायदे होते हैं। हंसने से मानसिक तनाव से होने वाली बीमारियों से बच सकते हैं। इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि हम नियमित रूप से हर दिन हंसते रहें। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

रोहन और मोहन बात कर रहे थे... 
रोहन- मेरा बॉस सबको परेशान करता था। तो कल शाम को मैंने उसके खाली टिफिन में चुपके से एक चॉकलेट रख दी और एक पर्ची डाल दी।
पर्ची में लिखा था- 'जानू दोनों तुम ही खाना, उस पागल को मत देना।' 
आज बॉस लंगड़ाते हुए ऑफिस आया था, चेहरा इतना सूजा हुआ था कि एक आंख भी नहीं खोल पा रहा था।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- जब मैं शादी करके यहां आयी थी तो घर में बहुत मच्छर थे।
पति- हमारी शादी होने के बाद मच्छरों ने यह कहकर मेरा घर छोड़ दिया,
अब तो परमानेंट खून पीने वाली आ गई है,
हमारे लिए तो बचेगा ही नहीं।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति और पत्नी की बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट 
सुहागरात को पति अपनी बीवी की गोद में लेटा था... 
पति- अगर मैं मर गया तो? 
मीना- ऐसा मत कहो जानू।
पति- अगर मैं मर गया तो क्या तुम तुरंत शादी करोगी? 
मीना- नहीं तुरंत नहीं, 2 -3 महीने तो रुकना पड़ेगा नहीं तो लोग क्या कहेंगे? 
बेचारा पति अभी भी सदमे में है !

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लड़का- मैं तुम्हारे साथ शादी नहीं कर सकता,
घर वाले नहीं मान रहे हैं...!
लड़की- तुम्हारे घर मैं कौन-कौन हैं...?
लड़का- एक पत्नी और दो बच्चे...!

Latest Jokes: अध्यापक- वाक्य को अंग्रेजी में ट्रांसलेट करो, छात्र का जवाब सुनकर उड़े होश

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
डॉक्टर भाभी और देवर आपस में बात कर रहे थे
भाभी (डॉक्टर)- देवर जी, आप खाना कहां खाते हो?
देवर- भाभी मैं तो रोज बाहर खाना खाता हूं।
भाभी (डॉक्टर)- अरे, देवर जी ऐसा मत किया करो।
देवर- अच्छा ठीक है भाभी जी, आज से मैं पैक करा के घर लाकर खाया करूंगा।

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
2 बच्चों की मां तीसरी शादी कर रही थी,
फेरों के टाइम एक बच्चा रोने लगा
मां का जवाब सुनकर दूल्हा बेहोश हो गया
मां बोली चुप हो जा नहीं तो अगली बार नहीं लाऊंगी... 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- तुम तो पढ़ाई में बहुत कमजोर हो, मैं तुम्हारी उम्र में गणित के इससे भी कठिन सवाल हल कर लेता था। 
सोनू- आपको अच्छे टीचर मिल गए होंगे सर, सबकी किस्मत इतनी अच्छी नहीं होती...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें