फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: गर्लफ्रेंड से पप्पू- तुम चाइनीज जैसी क्यों दिखती हो? फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Thu, 24 Aug 2023 04:37 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Today Jokes - फोटो : amar ujala
Today Funny Jokes: आज कल की भागमभाग जिंदगी में हंसना हर किसी के लिए बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव से दूर रहते हैं और स्वस्थ रहते हैं। आप नीचे दिए गए जोक्स को पढ़कर हंस सकते हैं। 

पति-पत्नी के बीच बहस हुई और नौबत मारपीट तक आ पहुंची।
पत्नी बेलन लेकर पति पर झपटी तो उसने बला की फुर्ती दिखाई
और झटपट अलमारी के अन्दर घुस गया।
पत्नी बेलन से अलमारी का दरवाजा खटखटाते हुए बोली- बाहर निकलो।
अन्दर से पति बोला- नहीं निकलूंगा।
पत्नी चिल्लाई- मैं कहती हूं कि बाहर निकलो।
पति भी अलमारी के अन्दर से चिल्लाया- नहीं निकलता।
जोर-जोर की आवाजें सुनकर दो-चार पडोसी भी आ गए और पूछने लगे कि क्या बात है?
पत्नी लगभग चीखती हुई पड़ोसियों से बोली- ये डरपोक आदमी अलमारी के अन्दर घुस गया है,
इसे कह दो कि चुपचाप बाहर निकल आए वरना...
अलमारी के अन्दर से पति दहाड़ा- नहीं निकलता, नहीं निकलता !
आज पूरे मोहल्ले को पता लग ही जाना चाहिए कि इस घर में किस की मर्जी चलती है!!!
विज्ञापन

2 of 5
Today Jokes - फोटो : iStock
पप्पू ने गर्लफ्रेंड से पूछा-  तुम चाइनीज जैसी क्यों दिखती हो?
गर्लफ्रेंड- मेरे पापा चीन के थे।
पप्पू- तुमने कभी मिलवाया नहीं?
गर्लफ्रेंड- वो अब इस दुनिया में नहीं हैं।
पप्पू- हां, चाइनीज माल ज्यादा दिन तक टिकता कहां है?.
 
विज्ञापन

3 of 5
Today Jokes - फोटो : iStock
संता- यार कल मैंने एक आदमी को दरिया में डूबते हुए बाहर निकाल लिया।
बंता- फिर क्या हुआ?
संता- फिर वापिस दरिया में फेंक दिया।
बंता- तुमने ऐसा क्यों किया?
संता- कहावत है नेकी कर दरिया में डाल।

Funny Jokes: बूढ़े व्यक्ति ने पत्रकार के सवाल का दिया ऐसा जवाब, जानकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

4 of 5
Today Jokes - फोटो : iStock
बहू- मां जी कल रात मेरा उनसे झगड़ा हो गया।
सास- कोई बात नहीं! ये तो हर पति पत्नी में होता रहता है। 
बहू- वो तो मुझे भी पता है, पर ये बताइए अब लाश का क्या करना है?


Funny Jokes: लड़की- बताओ जब मैं हंसती हूं तो कैसी लगती हूं? लड़के का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Today Jokes - फोटो : iStock
एक औरत अपनी जीभ पर कुमकुम चावल लगा रही थी।
पति- ये क्या कर रही हो?
पत्नी- आज दशहरा है, शस्त्र पूजन कर रही हूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें