फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: जब अजगर ने रोक दिया रास्ता, तो बाघ को बदलनी पड़ी अपनी राह

Sun, 26 Jul 2020 09:02 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
हमारी दुनिया रहस्यों से भरी हुई है। सौरमंडल से लेकर पृथ्वी तक इतने रहस्य हैं, जिनका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता है। हमारे आसपास ऐसे कई घने जंगल हैं, जहां जंगली जानवरों का राज चलता है। शेर और बाघ को जंगल का राजा माना जाता है, लेकिन विशालकाय शरीर वाला अजगर भी किसी से कम खतरनाक नहीं होता है। अजगर और बाघ से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप हैरान हो जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 4
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
आईएफएस ऑफिसर सुशांत नंदा ने इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सुशांत नंदा ने कैप्शन में लिखा कि बाघ को अजगर के लिए रास्ता छोड़ना पड़ा। यह वीडियो जितना हैरान करने वाला है, ठीक उतना ही इस वीडियो का कैप्शन डरावना है। बाघ और अजगर के इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स बहुत पसंद कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 4
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
वायरल हो रहे इस वीडियो में बाघ रास्ता में अजगर को देखकर रूक जाता है। अजगर जैसे ही अपना मुंह बाघ के तरफ करता है, तो बाघ तुरंत रास्ता बदल लेता है। वीडियो देखकर इतना जरूर समझ में आ रहा है कि भले ही जंगल में सबसे ज्यादा खतरनाक बाघ हो, लेकिन अजगर से उसे भी बहुत डर है।
विज्ञापन

4 of 4
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो को जो भी देख रहा है, वो दंग रह जा रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 73 हजार से अधिक बार देखा जा चुका था। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर दिलचस्प कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा कि इंसान को भी इससे बहुत कुछ सीखना चाहिए। वहीं एक अन्यय यूजर्स ने लिखा कि अजगर ने बाघ के तरफ मुंह कर बोला कि जाओ ना भाई मैंने तुमसे कुछ बोला क्या?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें