फॉरेस्ट एंड वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन सोसाइटी ने अपने फेसबुक पेज से इस वीडियो को अपलोड किया है और कैप्शन में लिखा है कि केरल के मुथांगा वाइल्डलाइफ सेंचुरी में बाघ एक बाइक का पीछा करते दिखा। क्या भारत में इस तरह बाघों के पार्क को मैनेज किया जा रहा है।
बता दें कि फॉरेस्ट एंड वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन सोसाइटी एक गैर-सरकारी संगठन है जो वन संरक्षण के लिए काम करता है। इससे पहले भी एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें युवकों के आगे-आगे शेर चल रहे हैं।