यूं तो आपने कई बार मेट्रो के प्लेटफार्म और मेट्रो के गैप के बीच लोगों को फंसते हुए देखा होगा लेकिन चाइना के बीजिंग में से एक ऐसा हैरान कर देना वाला वीडियो सामने आया है जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 6
मेट्रो स्टेशन
- फोटो : Storyful.news/ Youtube
ये पूरी घटना बीजिंग के Dongzhimen metro station की है। जहां का नजारा जिस जिसने भी देखा वो देखकर हैरान रह गया। मेट्रो स्टेशन पर हजारों की भीड़ एक जिंदगी को बचाने के लिए एक जुट हो गई और मेट्रो को धक्का देने लगी कि तभी किसी ने इस अनोखे नजारे को मोबाइल फोन के कैमरे में कैद कर लिया।
पढ़ें- यहां Toilet में होती है पढ़ाई, बकरियों की भी लगती है हाजिरी!
विज्ञापन
3 of 6
मेट्रो स्टेशन
- फोटो : Storyful.news/ Youtube
ये हादसा करीबन रात 8 बजे का है जब एक शख्स मेट्रो में चढ़ने की कोशिश कर रहा था कि तभी उसका पैर प्लेटफार्म और मेट्रो के gap के बीच फंस गया और अचानक मेट्रो चल पड़ी। लेकिन जैसे ही मेट्रो ड्राइवर को इस बात की जानकारी मिली तो उसने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए और वो शख्स अपने फंसे पैर को निकालने की कोशिश करने लगा।
4 of 6
मेट्रो स्टेशन
- फोटो : Storyful.news/ Youtube
इस शख्स की मदद करने के लिए मेट्रो सिक्योरिटी तो आई लेकिन वो उसे इस मुसीबत से निकालने में नाकाम रही।
विज्ञापन
5 of 6
मेट्रो स्टेशन
- फोटो : Storyful.news/ Youtube
लेकिन देखते ही देखते मेट्रो में सवार सभी यात्री धीरे-धीरे मेट्रो से बाहर निकलकर आए और मेट्रो को दूसरी तरफ हाथों से धकेलने लगे और काफी मशक्कत के बाद शख्स को बचा लिया।
(अगली स्लाइड में देखे वीडियो)
ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसे करीब 11 मिलियन लोग अब तक देख चुके हैं। इस वीडियो को आप Youtube पर देख सकते है जिसे Storyful.news ने पोस्ट किया है।