महीनों का इंतज़ार खत्म हो रहा है। पहली बार ये दुनिया अपने टीवी और इंटरनेट पर ऐसे नज़ारे को देखने जा रही है, जिसके बारे में
पहले न तो सुना गया न पढ़ा गया।
विज्ञापन
2 of 5
sandwich
- फोटो : Twitter
एक नामी गिरामी अमेरिकी कंपनी का मशहूर चिकेन सैंडविच स्पेस में लॉन्च किया जाएगा। पहले यह शुभ कार्य 21 जून को होने वाला
था।
विज्ञापन
3 of 5
sandwich
- फोटो : Twitter
अपनी इस दिलचस्प लॉ़न्चिंग के लिए कंपनी ने वर्ल्ड व्यू एंटरप्राइजेज़ के साथ हाथ मिलाया है जिसने वायुमंडल की उपरी सतह
स्ट्रैटसफेयर में सैंडविच को पहुंचाने के लिए विशाल बलून तैयार किया है।
4 of 5
sandwich
- फोटो : Twitter
आसमान में चिकेन सैंडविच की लॉन्चिंग कंपनी की ओर से किए गए अब तक सबसे शानदर प्रमोश्नल कैंपेन्स में से एक माना जा रहा
है। लॉन्चिंग के दौरान सैंडविच 1000 फीट प्रति मिनट की रफ्तार से धरती से 60,000-80,000 फीट की ऊंचाई पर पहुंचाया जाएगा।
कंपनी अपनी इस मज़ेदार लॉन्चिंग की लाइव स्ट्रीमिंग भी करेगी। दावा किया जा रहा है कि कंपनी की ओर से इसकी पुख्ता तैयारी की
जा चुकी है। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट भी तैयार किया गया है।