फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया की अनोखी चोरी, एटीएम को क्रेन से उखाड़ ले गए चोर, फिर जो हुआ... देखें VIDEO

Fri, 12 Apr 2019 10:31 AM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : You Tube
आजतक चोरी की कई घटनाएं आपने सुनी और देखी होंगी। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी चोरी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे। यहां चोर अपने साथ चोरी करने के लिए क्रेन लेकर आए और पूरा एटीएम मशीन ही चुरा ले गए। अब आपको यकीन नहीं हो रहा होगा ना कि यह कैसे हो सकता है। तो आप इसका वीडियो भी देख सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : You Tube
मामला उत्तरी आयरलैंड का है। खबरों के मुताबिक, काउंटी लंदनडेरी स्थित एक दुकान के बाहर चोर पहुंचे और उन्होंने कपड़े से अपना मुंह ढक रखा था। एटीएम चुराने के लिए उन्होंने अपने साथ एक क्रेन मशीन लेकर आए थे। उन्होंने मशीन को उखाड़ा और अपने लेकर भाग गए। उत्तरी आयलैंड में इस साल चोर एटीएम उखाड़ने की 8 घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : You Tube
पुलिस ने हाल ही में घटना से जुड़ा एक वीडियो जारी किया है। इसमें मुंह ढके चोरों को क्रेन की मदद से एटीएम उखाड़ते देखा जा सकता है। चोरों ने एटीएम निकालने के लिए सबसे पहले इमारत की छत और दीवारों को क्रेन से तोड़ दिया। इसके बाद वह मशीन को उखाड़कर उसे कार की छत मौजूद खुले हिस्से से अंदर डालने की कोशिश करते देखा जा सकता है।

4 of 6
- फोटो : You Tube
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना काउंटी लंदनडेरी स्थित एक दुकान के बाहर की है। पुलिस का कहना है कि यह पूरी चोरी महज चार मिनट चली। जब मशीन अंदर नहीं घुसी तो चोरों ने इसी स्थिति में कार भगा दी। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : You Tube
जांच में पता चला की चोरों ने क्रेन घटनास्थल के पास ही मौजूद एक बिल्डिंग साइट से चुराई थी। इस हैरान कर देने वाली घटना ने सभी को चौंका दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की मानें तो अलग-अलग गैंग्स का हाथ हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी रोकने के लिए बनाई गई टास्कफोर्स

6 of 6
- फोटो : You Tube
यहां एटीएम चोरी की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस विभाग ने जासूसों की नई टीम बनाने का ऐलान किया था। हालांकि, एटीएम चोरी की घटनाओं पर कोई खास फर्क नहीं पड़ रहा है। 2019 में उत्तरी आयरलैंड में एटीएम चोरी की आठ घटनाएं हुईं। पिछले हफ्ते हुई एटीएम चोरी के बाद पुलिस ने अलर्ट जारी कर कहा था कि इसमें अलग-अलग गैंग्स का हाथ हो सकता है। 




(साभार- Sab Kuch)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें