हॉन्ग कॉन्ग के अजीबो गरीब कानून जानकर आपको बहुत हैरानी होगी। यहां 9 साल के बच्चों को शराब सर्व करना तो वैध है, लेकिन समुद्र किनारे खड़े होकर गाना गाने पर हो जाती है जेल। आप सोच रहे होंगे ये कैसी बात है। यह बिल्कुल सच है। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें हॉन्ग कॉन्ग के कुछ ऐसे ही अजीब गरीब कानून...
विज्ञापन
2 of 4
hong kong
हॉन्ग कॉन्ग में 18 उम्र से कम के लोग शराब नहीं पी सकते, लेकिन खरीद सकते हैं। यहां 9 साल तक के बच्चे वोदका खरीद सकते हैं। सिर्फ बार और पब में बच्चों को शराब सर्व करने पर बैन है। अब जब बच्चों को खरीदने की परमिशन है और पीने की नहीं तो यह बात किसी मजाक से कम नहीं।
विज्ञापन
3 of 4
hong kong
वैसे तो यहां बच्चों को शराब बेचना वैध है, लेकिन यहां किसी भी बीच पर अगर कोई गाना गाते मिला तो उसे 1 दिन से लेकर 2 हफ्ते तक जेल की हवा खानी पड़ सकती है। अगर आप बीच पर गाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको लोकल अथॉरिटी से परमिशन पहले से लेनी होगी, तब आप गाना गा सकते हैं।
बीच पर ही नहीं अगर कोई यहां के ओशियन अम्यूजमेंट पार्क में चीखता हैं तो भी आपको महीने के लिए जेल की हवा खानी पड़ सकती है। आप सोच रहे होंगे कि अम्यूजमेंट पार्क तो लोग मस्ती करने जाते हैं तो यहां ऐसा नियम क्यों हैं। तो आपको बता दें कि चिल्लाने के अलावा यहां गाली देना या अजीब तरह के जूते पहनना भी गैरकानूनी है।