धरती पर नई स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा
- फोटो : iStock
अगर धरती पर मौजूद जीवन को वैश्विक स्तर पर देखते हैं, तो उसे बायोस्फेयर कहा जाता है। जिससे धरती की बुद्धिमत्ता, दिमाग, तार्किक शक्ति और संज्ञान दिखाई देता है। जैसे ही बायोस्फेयर ने जन्म लिया धरती को नया जीवन प्राप्त हो गया। पृथ्वी को खुद अपनी चिंता होने लगी जिससे वह संतुलन बनाने लगी। धरती के किसी स्थान पर कुछ गड़बड़ हुआ, तो वह दूसरे स्थान पर ऐसा करती है जिससे संतुलन बन जाता है।