हम सभी बचपन से ही स्वर्ग और नर्क के बारे में सुन रहे हैं। कहा जाता है कि अच्छे कर्म करोगों, तो स्वर्ग में जगह मिलेगी, अगर बूरे कर्म करोगे, तो नर्क में जाओगे। आखिर ये स्वर्ग और नर्क कहां पर हैं इसके बारे में किसी को पता नहीं है। लेकिन धरती एक जगह ऐसी है जिसे नर्क का द्वार कहते हैं। इस बात पर आपको यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह सच है। आईए जानते हैं इससे जुड़ी सच्चाई।
तुर्कमेनिस्तान के काराकुम रेगिस्तान में स्थित एक जगह को नर्क का द्वारा कहा जाता है। यह जगह जहां पर स्थित है वहां पर एक बड़ा गड्ढा है जिसमें से लगातार आग निकल रही है। इस आग को आज तक कोई बुझा नहीं पाया है। बताया जाता है कि साल 1971 में प्राकृतिक गैस की खोज के लिए यहां पर एक छोटा सा गड्ढा खोदा गया था। लेकिन जमीन का एक हिस्सा धंस गया और यहां पर एक 130 फीट चौड़ा और 60 फीट गहरा गड्ढा बन गया।