चीटियों की ये हैरान करने वाली बातें नहीं जानते होंगे आप
- फोटो : Adobe Stock
चीटियां दुनिया में गांव हो, शहर हो या जंगल हर जगह पाई जाती हैं। उनकी खासियत है कि वह एक परिवार बनाकर रहती हैं। धरती पर चीटियों की कई प्रजातियां पाई जाती हैं। रानी चींटी, नर चींटी और मादा चीटियां हमेशा एक साथ और अपना परिवार बनाकर रहती हैं। नर चीटियों में पंख होता है, जबकि मादा चीटी में पंख नहीं होते हैं। चीटियों को सामाजिक कहा जा सकता है, क्योंकि यह हमेशा झुंड में ही चलती हैं।