फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब स्विट्जरलैंड में स्नो फॉल की तरह होने लगी चॉकलेट पाउडर की बारिश

Fri, 21 Aug 2020 01:01 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
चॉकलेट की बारिश - फोटो : सोशल मीडिया
जरा सोचिए, अगर बारिश हो रही हो और असमान से पानी की जगह चॉकलेट गिर रहा हो। भले ही यह बात आपको एक सपने की तरह लग रहा है, लेकिन ऐसा सही में हुआ है। स्विट्जरलैंड के ओल्टन शहर में हुई चॉलेट की बारिश ने सबको हैरान कर दिया है। साधरण तौर पर हमने आसमान से पानी या बर्फ गिरते हुए देखा है, लेकिन इस शहर के लोगों ने चॉकलेट पाउडर की बारिश देखी।
विज्ञापन

2 of 5
चॉकलेट की बारिश - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, ज्यूरिख और बेसेल शहर के बीच स्थित ओल्टन शहर में लिंड्ट एंड स्प्रेंगली कंपनी की चॉकलेट की फैक्टरी है। इस कंपनी में कोको पाउडर के कुलिंग वेंटीलेशन में कुछ खराबी आ गई थी, जिसके कारण तेज हवाओं के साथ कोको पाउडर आसपास के क्षेत्रों में फैल गया।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कंपनी ने सफाई का खर्च उठाने की ली जिम्मेदारी
कंपनी के मुताबिक, वेंटीलेशन में तकनीकी खराबी आ गई थी और तेज हवाओं के कारण कोको पाउडर आसपास के इलाकों में फैल गया। हालांकि, कंपनी ने इलाकों में फैले कोको पाउडर की सफाई के लिए खर्च उठाने की पेशकश की है। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि इससे उनके साख पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा।

4 of 5
स्विट्जरलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं तस्वीरें
स्विट्जरलैंड में हुए इस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। स्विट्जरलैंड में स्थित ब्रिटिश एम्बेसी ने ट्वीट कर कहा कि हम वादा तो नहीं कर रहे हैं कि जब आप यात्रा करेंगे तो चॉकलेट पाउडर बरसेगा। लेकिन इस सप्ताह स्विट्जरलैंड में चॉकलेट की बारिश हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चॉकलेट की बारिश - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया यूजर्स काफी दिलचस्प कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा कि 2020 में आखिर कुछ तो सही हुआ। वहीं एक अन्य यूजर्स ने लिखा कि आसमान से चॉकलेट गिरना सपने सच होने जैसा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें