Swarnrekha Nadi: भारत में सैकड़ों छोटी-बड़ी नदियां बहती हैं। ये नदियां लोगों के जीवन-यापन का साधन भी हैं। कई राज्यो के किसान खेती के लिए नदियों के पानी पर ही निर्भर हैं। लेकिन आज हम आपको भारत की एक ऐसी नदी के बारे में बताएंगे जिसमें सोना निकलता है। आसपास रहने वाले लोगों के लिए यह नदी कमाई का जरिया है।
दरअसल लोग इस नदीं से सोना निकालकर बेचते हैं और पैसा कमाते हैं। इस पैसे से ही वह अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इस नदी में सोना कहां से आता है। इसके बारे में किसी को भी कोई भी जानकारी नहीं है। वैज्ञानिकों ने यह जानने के लिए रिसर्च किया, लेकिन उनको भी कोई सफलता नहीं मिल पाई। इसलिए नदी में सोना कहां से आता है यह आज भी रहस्य है। आइए जानते हैं कि यह नदी भारत में कहां बहती है।