फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां पुरुष कर सकते हैं किसी भी महिला को 'किस', मनाया जा रहा है ये खास कार्निवल

Mon, 04 Mar 2019 01:44 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : DPA
दक्षिण-पश्चिमी जर्मनी में इन दिनों अल्मेनिक कार्निवल मनाया जा रहा है। ये कार्निवल हर साल फरवरी के आखिरी गुरूवार से शुरू होकर मार्च के पहले बुधवार तक चलता है। इस कार्निवल की खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : DPA
वैसे तो जर्मनी में त्योहार और पार्टी का मौसम नवंबर के दूसरे सप्ताह से शुरू होता है। लेकिन अभी यहां पूरे दक्षिण-पश्चिमी जर्मनी में परेड के साथ अल्मेनिक कार्निवल मनाया जा रहा है। इस परेड का सबसे खास दिन सोमवार को होता है। सोमवार को परेड को रोज मंडे, हाइलाइट के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : DPA
इस कार्निवल के तहत मुंडेरकिंग में कार्निवल परेड को ट्रेडिशनल रूप से युवा प्रतिभागी मुख्य चौराहे पर फाउंटने तक ले जाते हैं, जिसके बाद उन्हें आसपास की किसी भी लड़की को चूमने की आजादी होती है।

4 of 7
- फोटो : Social Media
लड़की को किस करने से पहले प्रतिभागी को फाउंटेन में छलांग लगानी होती है। आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं लोग कैसे लड़कियों को किस करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, कुछ पुरुष अपनी हमउम्र को ही किस करना पसंद करते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : Social Media
आपको बता दें, जर्मनी में ये कार्निवल खासतौर पर रोजेनमोंटाक (Rosenmontag) के आसपास मनाया जाता है, इस पीरियड को फिफ्थ सीजन (Celebrating Germany’s Fifth Season) भी कहा जाता है। पूरे जर्मनी में ये अलग-अलग नाम से मनाया जाता है, लेकिन इनमें सबसे ज्यादा पॉपुलर कोलोन कार्निवल है।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : pxhere.com
गुरुवार (28 फरवरी) को शुरू होने वाले इस कार्निवल को पश्चिम जर्मनी में 'महिला दिवस' के नाम से भी जाना जाता है। पश्चिम जर्मनी में इस कार्निवाल की पौराणिक कथाओं के मुताबिक, धोबी महिलाओं द्वारा 1824 के एक विद्रोह की याद में, महिलाएं शहर के हॉल में घुस जाती हैं, पुरुषों की टाइयों को काट देती हैं और उन्हें उनके रास्ते से गुजरने वाले किसी भी आदमी का चुंबन लेने की अनुमति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : Social Media
वहीं दक्षिण-पश्चिम जर्मनी में इसे 'स्वाबियन-अल्मेनिक' कार्निवल के नाम से जाना जाता है, स्वाबिया यानि जर्मनी। दक्षिण-पश्चिम जर्मनी में इस इस कार्निवाल की पौराणिक कथाओं के मुताबिक, ये समय साल के उस समय का प्रतिनिधित्व करता है जब ठण्ड का प्रभाव यानि सर्दियों की स्याह आत्माओं का शासन समाप्त हो चुका होता है और इन आत्माओं को मार कर इस कार्निवल में बाहर कर दिया जाता है।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें