फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Supermoon: आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, कब नजर आएगा साल का सबसे बड़ा चांद, जानिए क्यों कहा जाता है कोल्ड मून

Wed, 03 Dec 2025 06:58 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Supermoon: साल 2025 का आखिरी पूर्ण चांद कोल्ड सुपरमून 4 और 5 दिसंबर को निकलेगा। इस दिन आसमान में अद्भुत नजारा दिखेगा। शाम 7 बजे पूर्व दिशा में बड़ा-चमकदार चांद नजर आएगा। यह साल 2025 का सबसे ऊंचा चांद होगा, क्योंकि सूरज सबसे नीचा है। यह धरती के पास होने की वजह से 10 प्रतिशत बड़ा और 30 फीसदी ज्यादा चमकदार होगा। 
 
विज्ञापन
1 of 5
आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, कब नजर आएगा साल का सबसे बड़ा चांद - फोटो : Adobe Stock
Supermoon: साल 2025 का आखिरी फुल मून (Supermoon) 4 दिसंबर की शाम को निकलेगा। इस सुपरमून को कोल्ड मून कहा जाता है। यह पूरे साल का सबसे बड़ा चांद होगा और ज्यादा चमकदार भी होगा। इसे कोल्ड सुपरमून कहा जा रहा है, क्योंकि यह धरती के बेहद पास होगा। यह सामान्य चांद से 10 प्रतिशत बड़ा नजर आएगा। 

कब आएगा नजर? 

चार दिसंबर शाम को सूरज डूबने पर पूर्व दिशा में चांद निकलेगा। भारत में रात 7 बजे के आसपास बड़ा नारंगी चांद नजर आएगा। सबसे सुंदर नजारा 5 दिसंबर की शाम को दिखेगा। जब सूरज डूबने के एक घंटे बाद चांद निकलेगा। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, लखनऊ, बेंगलुरु और चेन्नई हर जगह साफ मौसम रहा तो बिना दूरबीन के भी अद्भुत नजारा दिखेगा। 

क्यों कहा जाता है सुपरमून?

जब चांद धरती के सबसे पास (पेरिजी) आता है। उसी दिन पूर्णिमा होती है, जिसे सुपरमून कहा जाता है। इस बार चांद धरती से सिर्फ 3,57,000 किमी दूर होगा, इसलिए 10 प्रतिशत बड़ा और 30 प्रतिशत ज्यादा चमकदार दिखेगा। 2025 का यह चौथा सुपरमून है, लेकिन नवंबर के बाद दूसरा सबसे बड़ा चांद है। 


 
विज्ञापन

2 of 5
आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, कब नजर आएगा साल का सबसे बड़ा चांद - फोटो : Adobe Stock
क्यों होगा साल का सबसे बड़ा चांद?

यह सबसे बड़ी खास बात यह है कि दिसंबर का पूर्ण चांद पूरे साल किसी भी पूर्णिमा से ज्यादा ऊपर जाता है। 21 दिसंबर को सर्दियों का संक्रांति (Winter Solstice) आएगा। उस दिन सूरज पूरे साल सबसे नीचे होता है। हमेशा सूरज के ठीक उल्टी दिशा में चांद होता है। इसलिए जब सूरज सबसे नीचे होता है, तो पूर्ण चांद सबसे ऊंचा चला जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, कब नजर आएगा साल का सबसे बड़ा चांद - फोटो : Freepik
ठंड की रातों में चांद आसमान के सबसे ऊपरी भाग में रहता है, जैसे सिर के ठीक ऊपर से गुजर रहा हो। इसकी वजह लॉन्ग नाइट मून भी कहा जाता है, क्योंकि रातें लंबी होती हैं और चांद अधिक देर तक चमकता है। 

Viral Video: मुंह दिखाई के समय घूंघट में दुल्हन ने बजाया गिटार, रॉकस्टार अंदाज देखकर दंग रह गया पूरा मोहल्ला

4 of 5
आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, कब नजर आएगा साल का सबसे बड़ा चांद - फोटो : Freepik
दुनिया भर में अलग-अलग नाम से जाना जाता है? 

अमेरिका के रहने वाले इसे कोल्ड मून, लॉन्ग नाइट मून, फ्रॉस्ट एक्सप्लोडिंग ट्रीज मून कहा जाता है। पूराना इसका अंग्रेजी नाम है मून बिफोर यूल यानी (क्रिसमस से पहले वाला चांद। भारत में मार्गशीर्ष पूर्णिमा का चांद। 

Nostradamus: साल 2026 में छिड़ेगा तीसरा विश्व युद्ध और मचेगी तबाही? नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां डरा रही हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, कब नजर आएगा साल का सबसे बड़ा चांद - फोटो : Freepik
कहां दिखेगा सबसे अच्छा? 

विशेषज्ञों का कहना है कि शहर की तेज रोशनी सुपरमून की चमक को कम कर देती है। इसलिए यदि आप इस अनोखे और अद्भुत नजारे को और अधिक स्पष्ट व सुंदर तरीके से देखना चाहते हैं, तो शहर की रोशनी से दूर खुले मैदान या छत जैसे स्थान चुनें, जहां प्रकाश-प्रदूषण कम हो। दिसंबर की ठिठुरती ठंड में आसमान में चमकता ‘कोल्ड मून’ देखने का यह सुनहरा अवसर साल 2025 का अंतिम सुपरमून होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें