Sunita Williams: अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर फंसी नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बैरी विल्मोर नौ महीने बाद धरती पर वापस आएंगे। नासा के दोनों अंतरिक्ष यात्री नौ महीने से ज्यादा समय से अन्तरराष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन पर फंसे हुए हैं। नासा ने दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी के लिए राहत दल को रवाना करने की मंजूरी दे दी। नासा के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि दोनों स्पेसएक्स ड्रैगन से धरती पर वापस आएंगे। नासा ने दोनों की वापसी की तारीख की भी घोषणा कर दी है।
सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर की वापसी पहले जल्दी होने वाली थी, लेकिन मिशन के पुनर्निर्धारण और तकनीकी समस्याओं के कारण इनमें देरी हुई है। क्रू-10 मिशन के आने से उनकी वापसी जुड़ी है। इस क्रू में अंतरिक्ष यात्री ऐनी मैकक्लेन और निकोल एयर्स, रोस्कोस्मोस कॉस्मोनॉट किरिल पेस्कोव और जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी के ताकुया ओनिशी शामिल हैं। सभी अंतरिक्ष यात्री अन्तरराष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन पर संचालन का कार्यभार संभालेंगे। क्रू-10 के आईएसएस पर पहुंचने पर कुछ दिनों तक हैंडओवर प्रक्रिया चलेगी। इससे विलियम्स और विल्मोर के पृथ्वी पर वापस आने से पहले एक सहज ट्रांजिशन सुनिश्चित की जाएगी।