वो कहते हैं ना डूबते को तिनके का सहारा। लेकिन आज जो हम आपको बताने जा रहें हैं उसे जानकर आप कहेंगे डूबते को तिनके का नहीं ‘लोगों की चेन’ का सहारा। अक्सर लोगों को पानी में डूबते हुए देख लोग इसी सोच में रह जाते हैं कि उन्हें तैरना नहीं आता तो वो सामने वाले को कैसे बचाएंगे। लेकिन हाल ही में समंदर किनारे ऐसी घटना घटी जिसे सुनने के बाद आप भी कह उठेंगे ‘जहां चाह, वहां राह’...
विज्ञापन
2 of 4
पनामा सिटी बीच
फ्लोरिडा के पनामा सिटी में बीच पर एक ऐसी घटना घटी जिसे जिस जिसने भी सुना वो इंसानियत की मिसाल देते नहीं थक रहा। बीच पर रोजाना की तरह लोग अपने परिवार के साथ मौज-मस्ती कर रहे थे लेकिन तभी कुछ लोगों की चीख चिल्लाहट की आवाज आने लगी। बीच पर मौजूद लोगों को लगा शायद आपस में मस्ती कर रहे होंगे लेकिन जैसे ही उन्हें एहसास हुआ कुछ लोग डूब रहें हैं तो वहां मौजूद लोग उनकी मदद के लिए आगे बढ़े।
विज्ञापन
3 of 4
पनामा सिटी बीच
समुद्र की लहरें इंसान तो क्या किसी को भी नहीं बख्शत। डूबने के डर को रौंदते हुए तभी कुछ लोग पानी की तरफ बढ़े और उनका हाथ थामा। उसके बाद तो जैसे 70 से 80 लोगों की चेन सी बन गई। सभी लोगों ने एक दूसरे का हाथ थामे लहरों की चपेटों को पछाड़ते हुए मौत के मुंह से जिंदगी को बचा लिया।
जिंदगी को बचाने की जंग का ये लाइवसीन करीब 30 मिनट तक चला और आखिर में सभी 9 लोगों को बचा लिया गया जिसमें 2 बच्चे भी शामिल थे। इस हादसे में रॉबर्ट अरस्त्रे की 67 साल की दादी भी शामिल थी जिन्हें पानी के अंदर की हार्ट अटैक आ गया था लेकिन अब वो सुरक्षित हैं और हादसे को याद करके ही उनकी रूह कांप जाती है।