सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
पोलिसारियो फ्रंट ने इसे मोरक्को की तरफ से समझौते का उल्लंघन मानते हुए फिर से समूचे क्षेत्र में युद्ध का एलान कर दिया। तब से फ्रंट ने मोरक्को की सेना पर हमला करने और सैनिकों को हताहत करने के दावे किए हैं। मोरक्को ने इससे इनकार किया है।
पोलिसारियो फ्रंट और मोरक्को दोनों ने ही विवादित क्षेत्र में बाहरी दुनिया के लोगों के जाने पर रोक लगा रखी है, ऐसे में इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि संभव नहीं है। इस विवाद ने मोरक्को और अल्जीरिया के बीच भी तनाव पैदा कर दिया है। अल्जीरिया और मोरक्को के बीच सीमा 1994 से ही बंद है।
अल्जीरिया के रेगिस्तानी शहर टिंडोफ के इर्द-गिर्द सहरावी शरणार्थी बेहद मुश्किल हालातों में रहते हैं। अनुमान के मुताबिक इनकी संख्या एक से दो लाख के बीच है।