फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे हुई थी फोन पर हैलो बोलने की शुरुआत? बड़ी रोचक है कहानी

Thu, 06 Jun 2019 12:43 PM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : social media
हम सभी बचपन से सुनते और देखते आ रहे हैं कि लोग फोन उठाते ही हैलो बोलते हैं। उसके बाद बाकी बात शुरू होती है। पर क्या आपने कभी ये सोचा है कि फोन उठाते ही लोग सबसे पहले हैलो क्यों बोलते हैं। हैलो के अलावा और कुछ क्यों नहीं बोलते हैं। इस सवाल का जवाब कई सारी मनगढ़ंत कहानियों में हैं जिनका कोई प्रमाणिक सत्य नहीं है। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि हैलो शब्द की उत्पति कहां से हुई है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : social media
टेलीफोन का अविष्कार अलेक्जेंडर ग्राहम बेल ने किया था। 10 मार्च 1876 को उनके टेलीफोन आविष्कार का पेटेंट मिला था। अविष्कार करने के बाद बेल ने सबसे पहले अपने साथी वाट्सन के लिए संदेश संप्रेषित किया कि श्रीमान वाट्सन यहां आओ मुझे तुम्हारी जरुरत है। बता दें कि ग्राहम बेल फोन पर हैलो नहीं Ahoy बोलते थे। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : SELF
टेलीफोन की खोज करने के बाद जब लोगों ने इसका इस्तेमाल करना शुरू किया तो लोगों से सबसे पहले पूछते थे Are you there। वह ऐसा इसलिए करते थे ताकि वह जान सके की उनकी आवाज दूसरी ओर पहुंच रही है कि नहीं। हालांकि एत बार थॉमसन एडिशन ने Ahoy को गलत सुन  लिया और साल 1877 में उन्होंने Hello बोलने का प्रस्ताव रखा। 

4 of 5
- फोटो : pixabay
इस प्रस्ताव को पास कराने के लिए थॉमस एडिशन ने पिट्सबर्ग की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट एंड प्रिंटिंग टेलीग्राफ कंपनी के अध्यक्ष टीबीए स्मिथ को पत्र लिख कर कहा कि टेलीफोन पर पहला शब्द हैलो बोला जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : instagram
जब उन्होंने पहली बार फोन किया तो सबसे पहले कहा हैलो। ये उन्हीं की देन है कि आज हम फोन उठाते ही हैलो बोलते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें