फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bizarre: बाढ़ में लापता हुए शख्स का शव मिला मगरमच्छ के अंदर, मामला खुला तो पुलिस भी रह गई सन्न

Tue, 05 May 2026 12:36 PM IST
Jyoti Mehra फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसके सामने आते ही हर कोई हैरान रह गया है। एक होटल मालिक की रहस्यमयी गुमशुदगी से शुरू हुआ और एक विशाल मगरमच्छ के पेट में जाकर खत्म हुआ।
विज्ञापन
1 of 5
मगरमच्छ के पेट में मिला लापता शख्स! - फोटो : AI
Ajab Gajab: दक्षिण अफ्रीका से आई एक घटना ने हर किसी को सन्न कर दिया। यह मामला एक होटल मालिक की रहस्यमयी गुमशुदगी से शुरू हुआ और एक विशाल मगरमच्छ के पेट में जाकर खत्म हुआ। रिपोर्ट्स के अनुसार, 59 वर्षीय गेब्रियल बतिस्ता तेज बहाव में बहकर कोमाटी नदी में लापता हो गए थे। यह नदी पहले से ही खतरनाक मगरमच्छों की मौजूदगी के लिए जानी जाती है, इसलिए शुरुआत से ही आशंका जताई जा रही थी कि वह किसी शिकारी जीव का शिकार बन चुके हैं।

लापता होने के बाद राहत और बचाव दल ने पूरे इलाके में गहन तलाशी अभियान चलाया। कई दिनों तक कुछ हाथ न लगने के बाद टीम की नजर एक असामान्य रूप से विशाल मगरमच्छ पर पड़ी। नदी किनारे पड़ा यह मगरमच्छ बेहद सुस्त और अस्वाभाविक रूप से फूला हुआ दिख रहा था। ड्रोन और हेलीकॉप्टर की हलचल के बावजूद उसका बिल्कुल स्थिर रहना संदेह को और मजबूत कर रहा था।
विज्ञापन

2 of 5
crocodile - फोटो : adobe stock
आखिरकार अनुमति मिलने पर अधिकारियों ने उस मगरमच्छ को मारकर सच्चाई जानने का निर्णय लिया। इसके बाद जो ऑपरेशन अंजाम दिया गया, वह किसी फिल्मी दृश्य से कम नहीं था। एक पुलिस अधिकारी को हेलीकॉप्टर से सीधे मगरमच्छ के ऊपर उतारा गया, जहां उसने जोखिम उठाते हुए उसे रस्सियों और हार्नेस से बांधा। फिर करीब 15 फीट लंबे और लगभग 1000 पाउंड वजनी इस खतरनाक जीव को हवा में उठाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।
 
विज्ञापन

3 of 5
मगरमच्छ के पेट में मिला लापता शख्स - फोटो : X/@CollinRugg
इस ऑपरेशन में शामिल कैप्टन जोहान पॉटगिटर ने बताया कि यह पल बेहद तनावपूर्ण था। उन्हें मगरमच्छ के बेहद करीब उतारा गया था, और उनके मन में बस यही डर था कि कहीं वह जिंदा न हो। स्थिति और भी भयावह इसलिए थी क्योंकि आसपास दो अन्य मगरमच्छ भी मौजूद थे, जो हर हरकत पर नजर बनाए हुए थे।
 

4 of 5
मगरमच्छ के पेट में मिला लापता शख्स - फोटो : X/@CollinRugg
जब मगरमच्छ का पोस्टमार्टम किया गया, तो अंदर से मानव शरीर के हिस्से बरामद हुए, कटे हुए हाथ, पसलियों के टुकड़े और मांस के अवशेष। एक उंगली में मिली अंगूठी को गेब्रियल बतिस्ता से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि इसकी अंतिम पुष्टि फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मगरमच्छ के पेट में मिला लापता शख्स - फोटो : X/@CollinRugg
इस पूरी घटना में एक और चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ, जब मगरमच्छ के पेट से छह जोड़ी जूते भी मिले। इन जूतों का इस केस से सीधा संबंध अब तक नहीं जुड़ पाया है, लेकिन इससे यह आशंका जरूर गहराती है कि यह इलाका पहले भी कई रहस्यमयी गुमशुदगियों का गवाह रहा हो सकता है। फिलहाल जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि बतिस्ता की मौत डूबने से हुई या फिर मगरमच्छ के हमले से।

Polar Bear: सफेद बर्फ से दिखने वाले ये भालू असल में होते हैं काले, सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान
Interesting Facts: आखिर क्यों दिखता है समुद्र नीला और कब बदल जाता है इसका रंग? जानिए इसका रहस्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें