फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया की सबसे बड़ी गुफा, जिसके अंदर बन सकती है कई 40 मंजिला इमारतें

Tue, 02 Feb 2021 09:19 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दुनिया की सबसे बड़ी गुफा - फोटो : सोशल मीडिया
दुनिया में कई तरह की गुफाएं मौजूद हैं और हर गुफाओं की अपनी खासियत भी है। लेकिन क्या आपको ये पता है कि दुनिया में सबसे बड़ी गुफा कौन सी है और कहां स्थित है? यह गुफा इतनी बड़ी है, जिसमें कई इमारतें बनाई जा सकती हैं, वो भी 40 मंजिला तक। दरअसल, इस गुफा का नाम 'सोन डोंग' है, जो मध्य वियतनाम के जंगलों में स्थित है।
विज्ञापन

2 of 6
दुनिया की सबसे बड़ी गुफा - फोटो : सोशल मीडिया
सोन डोंग गुफा की कुल लंबाई 9 किलोमीटर है, और इसमें लगभग 150 अलग-अलग गुफाएं हैं। इस गुफा के अंदर पेड़-पौधों से लेकर जंगल, बादल और नदी तक सबकुछ हैं। लाखों साल पुरानी इस गुफा को साल 2013 में पहली बार पर्यटकों के लिए खोला गया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि हर साल सिर्फ 250-300 लोगों को ही यहां जाने की इजाजत मिलती है।
विज्ञापन

3 of 6
दुनिया की सबसे बड़ी गुफा - फोटो : सोशल मीडिया
इस गुफा की खोज साल 1991 में 'हो खानह' नाम के स्थानीय शख्स ने की थी, लेकिन उस वक्त पानी की भयंकर गर्जना और गुफा में घोर अंधेरा होने के कारण कोई भी अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया था।

4 of 6
दुनिया की सबसे बड़ी गुफा - फोटो : सोशल मीडिया
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साल 2009 में इस गुफा को पहचान मिली, जब एक ब्रिटिश रिसर्च एसोसिएशन ने पहली बार दुनिया को इस गुफा की झलक दिखाई। बाद में साल 2010 में वैज्ञानिकों ने एक 200 मीटर ऊंची दीवार, जिसे 'वियतनाम की दीवार' भी कहते हैं, को पार कर गुफा के अंदर जाने के रास्ते का पता लगाया।
विज्ञापन

5 of 6
दुनिया की सबसे बड़ी गुफा - फोटो : सोशल मीडिया
हर साल पर्यटक अगस्त महीने से पहले ही इस गुफा के अंदर जाकर फिर लौट आते हैं, क्योंकि इसके बाद गुफा के अंदर मौजूद नदी का जलस्तर बढ़ जाता है। गुफा के अंदर जाने के लिए प्रति व्यक्ति टिकट लगभग दो लाख रुपये का आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दुनिया की सबसे बड़ी गुफा - फोटो : सोशल मीडिया
गुफा के अंदर जाने वाले पर्यटकों को पहले छह महीने की ट्रेनिंग दी जाती है। उन्हें कम से कम 10 किलोमीटर पैदल चलने और छह बार रॉक क्लाइंबिंग यानी चट्टानों पर चढ़ना सिखाया जाता है। इसके बाद ही उन्हें गुफा में ले जाया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें