शादी के दौरान आपने अग्नि के सामने जोड़ों को सात फेरे लेते हुए देखा होगा, लेकिन कभी आपने सुना है कि किसी जोड़े ने एक शव के आगे सात फेरे लिए हों। आप हैरान ना हों, ये घटना बिल्कुल सच है। दरअसल, तमिलनाडु के विल्लुपुरम में बेटे की शादी से पहले पिता की मौत हो गई, जिसके बाद अपनी पिता की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए बेटे ने पिता के शव को सामने रखकर सात फेरे लिए।