फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान देने के अजीबोगरीब कारण, छोटी छोटी बातों पर जान देते हैं लोग

Tue, 17 May 2016 09:19 AM IST
टीम डिजिटल /अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
आत्महत्या - फोटो : yurtopic.com
आज आत्महत्या एक आम बात हो गई है। हालांकि युवाओं में ये ज्यादा देखा जाता है। आत्महत्या करने के कई कारण हो सकते हैं पर कुछ अजीबोगरीब कारणों के चलते भी लोग आत्महत्या का शिकार हो जाते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ये कारण जिनके चलते कोई आदमी आत्महत्या कर सकता है-
 
विज्ञापन

इन अजीब हरकतों के चलते लोग कर लेते हैं आत्महत्या

2 of 11
गलती का एहसास - फोटो : yurtopic.com
गलती का एहसास होना : कोई भी छोटी से छोटी गलती करने या फिर अपनी गलती का एहसास होने पर उसमें सुधार करने की बजाय लोग आत्महत्या कर लेते हैं। ऐसे हालातों में अधिकतर लोग नींद की गोली जैसी दवाइयों का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन

इन अजीब हरकतों के चलते लोग कर लेते हैं आत्महत्या

3 of 11
अपमानित महसूस करना - फोटो : yurtopic.com
अपमानित महसूस करना : हर इंसान अपनी जिंदगी में कभी न कभी अपने आप को अपमानित महसूस करता है पर कुछ लोग इस हालात को अपना नहीं पाते। अपमान से जुड़ी बातों को भूल जाना ही अच्छा होता है पर कुछ लोग इसे दिल से लगा बैठते हैं और आत्महत्या करने का रास्ता अपनाते हैं।

इन अजीब हरकतों के चलते लोग कर लेते हैं आत्महत्या

4 of 11
उम्मीद छोड़ना - फोटो : yurtopic.com
उम्मीद छोड़ना : कभी-कभी कुछ लोग अपनी जिंदगी से इतने नाउम्मीद हो जाते हैं कि आत्महत्या कर लेते हैं। जीवन से नाउम्मीद होने के पीछे कोई खास बजह नहीं होती पर लोग आत्महत्या जैसा कदम उठा लेते हैं।
विज्ञापन

इन अजीब हरकतों के चलते लोग कर लेते हैं आत्महत्या

5 of 11
परिवार में बदलाव - फोटो : yurtopic.com
परिवार में बदलाव : इस कारण में लोग परिवार में आए एक छोटे से बदलाव के चलते आत्महत्या कर लेते है। परिवार में किसी नए सदस्य का आना, परिवार से किसी सदस्य का चले जाना, तलाख, बच्चा गोद लेना, घर बदलना, जगह बदलना जैसे कारणों के चलते लोग आत्महत्या कर लेते हैं। ऐसा अधिकतर बच्चों और युवाओं में देखा जाता है। 
विज्ञापन

इन अजीब हरकतों के चलते लोग कर लेते हैं आत्महत्या

6 of 11
क्रॉनिक दर्द - फोटो : yurtopic.com
क्रॉनिक दर्द : काफी आश्चर्य की बात है कि किसी क्रॉनिक दर्द या बीमारी से परेशान होकर लोग आत्महत्या कर लेते हैं और ऐसा सबसे अधिक होता है। दवाई लेने के बावजूद दर्द से पीछा न छूटना आत्महत्या करने का मुख्य कारण है।
विज्ञापन

इन अजीब हरकतों के चलते लोग कर लेते हैं आत्महत्या

7 of 11
 किसी अपने की मौत होना - फोटो : yurtopic.com
किसी अपने की मौत होना : किसी अपने की मौत हो जाने के दर्द के चलते कई लोग अपनी जान दे देते हैं। किसी अपने को खोकर जीने का डर इस कदर दिल पर बैठ जाता है कि लोग आत्महत्या करने पर विवश हो जाते हैं। कुछ लोग तो घर पर मौजूद पालतू जानवरों की मौत से भी इतना सहम जाते है कि आत्महत्या कर लेते हैं।

इन अजीब हरकतों के चलते लोग कर लेते हैं आत्महत्या

8 of 11
कोई बड़ी चोट लगना - फोटो : yurtopic.com
कोई बड़ी चोट : इस दुनिया में कोई न कोई व्यक्ति किसी न किसी बीमारी या चोट का शिकार होता है। पर कुछ लोग इस बात को हल्के में नहीं ले पाते। उनके दिल पर ये बात बैठ जाती है कि उनकी ये चोट शायद कभी ठीक न हो। ऐसे हालातों में ये लोग आत्महत्या कर लेते हैं। 
 

इन अजीब हरकतों के चलते लोग कर लेते हैं आत्महत्या

9 of 11
आत्मविश्वास में कमी - फोटो : yurtopic.com
आत्मविश्वास में कमी : कुछ लोगों को अपनी काबिलियत पर भरोसा नहीं होता। वह बहुत कुछ कर सकते हैं पर उनमें आत्मविश्वास की कमी होती और इसके चलते वो कभी-की जान भी दे देते हैं। सुंदर न दिखना, पढ़ाई में कमजोर होना, लोगों से बात करने में शर्माना जैसे कारणों के चलते लोग आत्महत्या कर लेते हैं।

इन अजीब हरकतों के चलते लोग कर लेते हैं आत्महत्या

10 of 11
परेशान करना - फोटो : yurtopic.com
स्कूल बुलिंग: आज के दिनों में बच्चों में बदमाशी कर अपने किसी दोस्त को परेशान करना एक आम बात हो गई है। वहीं इन बदमाशियों का शिकार होने वाले बच्चे इससे परेशान होकर जान दे देते हैं। करीब 30 फीसदी बच्चे इसका शिकार होने के डर से स्कूल जाना पसंद नहीं करते।
विज्ञापन

इन अजीब हरकतों के चलते लोग कर लेते हैं आत्महत्या

11 of 11
भावनाओं के साथ खिलवाड़ - फोटो : yurtopic.com
भावनाओं के साथ खिलवाड़ : कुछ लोग उनकी इमोशनल फीलिंग्स या भीतरी भावनाओं के साथ खिलवाड़ होने को दिल से नहीं ले पाते। उन्हें अपनों का ये दुर्व्यवहार काफी चोट पहुंचाता है जिसके चलते वो आत्महत्या करने को तैयार हो जाते हैं। 

सोर्स - योरटॉपिक.कॉम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें