Longest Solar Eclipse: हमारे सौरमंडल में कई दुर्लभ खगोलीय घटनाएं होती रहती हैं, इन्हीं में से एक सूर्य ग्रहण भी है। इस तरह की दुर्लभ घटनाएं कभी-कभी ही देखने को मिलती हैं। सूर्य ग्रहण कई प्रकार के होते हैं, इनमें पूर्ण सूर्य ग्रहण का होना बेहद खास माना जाता है। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल 2024 को अमेरिका में देखने को मिला था। इस दौरान दिन में भी रात जैसा माहौल हो गया था। क्योंकि ग्रहण के दौरान चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से ढक लेता है। ऐसे में धरती पर बड़ी बहुत परछाई हो जाती है और चंद्रमा के पीछे से केवल सूर्य का चमकदार कोरोना दिखता है। जल्द की इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सदी का दूसरा सबसे लंबा सूर्य ग्रहण कब लगेगा। साथ ही जानेंगे आने वाले सालों में लगने वाले 10 सूर्य ग्रहण की तारीखें।