फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप ने काटा तो गुस्साए बुजुर्ग ने सांप के साथ कर डाला ये कांड, लेकिन...

Mon, 06 May 2019 03:54 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo
गुजरात में महिसागर जिले के अजनवा गांव में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति को सांप ने डंस लिया तो गुस्साए शख्स ने उल्टा ही सांप को काट लिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo
मिली जानकारी के अनुसार, अजनवा गांव के रहने वाले 70 वर्षीय पर्वत गाला बरिया अपने खेतों में काम कर रहे थे, इसी दरमियान उन्हें एक सांप ने डस लिया। इस बात से उसे इतना गुस्सा आया कि उन्होंने उल्टा सांप को दांतों से काटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

3 of 4
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo
हैरानी की बात तो यह है कि बुजुर्ग ने सांप को खाने की भी कोशिश की लेकिन ग्रामीणों ने रोक लिया, लेकिन इसके कुछ देर बाद ही वह बेहोश हो गए। इस घटना के बाद परिजन पर्वत गाला को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

4 of 4
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay.com
डॉक्टरों का कहना है कि सांप के काटने से पर्वत गाला के शरीर में जहर फैल गया। इससे उन्होंने मौके पर दम तोड़ दिया, उनके शव को परिवार को सौंप दिया गया है। वहीं बुजुर्ग की मौत के बाद परिजन ने सांप को जला दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें