Most Expensive Egg: प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए दुनियाभर में लोग अंडा खाते हैं। अंडे के फायदे को देखते हुए ही कहा जाता है कि संडे हो या मंडे रोज खाएं अंडे। सेहत के लिए अंडा बेहद फायदेमंद होता है। अंडे में विटामिंस और मिनरल्स भरपूर मात्रा में मिलता है। लोगों को डाॅक्टर भी अंडा खाने की सलाह देते हैं। भारत में आमतौर पर पांच से आठ रुपये में एक अंडा मिलता है। कड़कनाथ जैसे विशेष अंडे की कीमत भी 80 से 100 रुपये तक होती है। लेकिन आपको जानकारी मिले कि एक मुर्गी के अंडे की कीमत 50 हजार है, तो क्या आपको यकीन होगा? लेकिन यह बिल्कुल सच है।
दरअसल एक मुर्गी ने ऐसा अनोखा अंडा दिया है जो 500 पाउंड यानि 50 हजार रुपए में बिक रहा है। यह खास अंडा ब्रिटेन में रहने वाला एक परिवार बेच रहा है। अब लोगों के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर इस अंडे में ऐसा क्या है कि 50 हजार का बिक रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर ये अंडा इतना महंगा क्यों बिक रहा है?