फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में खुशखबरी देने वाले माता-पिता को मिलेंगे पैसे, इस देश की सरकार ने बनाया नियम

Fri, 09 Oct 2020 09:00 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से दुनियाभर के कई देश प्रभावित हैं। इस महामारी ने लोगों के जीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। ऐसे में कई लोगों ने माता-पिता बनने की प्लानिंग को भी टाल दिया है। इसी बीच एक देश की सरकार ने अपने नागरिकों को बच्चा पैदा करने के लिए प्रोत्साहन राशि यानी बोनस देने का फैसला किया है, ताकि उन्हें किसी तरह के आर्थिक चुनौती का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, सिंगापुर की सरकार देश में ऐसे इच्छुक अभिभावकों के लिए एकमुश्त बोनस देगी, जिन्होंने कोरोना वायरस महामारी और आर्थिक मंदी के कारण बच्चा पैदा करने की योजना को स्थगित कर दिया था। इस प्रोत्साहन राशि से देश के नागरिकों पर आर्थिक मंदी का बोझ नहीं झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन

3 of 5
हेंग स्वी कीट - फोटो : सोशल मीडिया
सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री हेंग स्वी कीट ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के वजह से जो स्थिति बनी हुई है उसे देखते हुए माता-पिता बनने में लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों को प्रसव के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। हालांकि, अभी तक बोनस की राशि तय नहीं की गई है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बता दें कि दुनिया के अन्य देशों की तरह, सिंगापुर की अर्थव्यवस्था को वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की वजह से झटका लगा है। देश के उप प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार को ये सूचना मिली है कि कई महत्वाकांक्षी माता-पिता आर्थिक संकट के वजह से अपने मातृत्व योजनाओं को स्थगित कर रहे हैं। ऐसे में देश की सरकार ने इनकी मदद करने के लिए प्रोत्साहन राशि देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकातमक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री हेंग स्वी कीट ने कहा कि हमारे देश का जन्म दर दुनिया में सबसे कम है। इसे बढ़ाने के लिए सरकार ने लगातार कोशिश की है। सिंगापुर में अबतक 57,000 से अधिक कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। वहीं इस घातक वायरस से 27 लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें