सिल्वर-बैकेड चेवरोटाइन एक छोटे हिरण जैसी प्रजाति है, जिसे माउस हिरण भी कहा जाता है। लेकिन डायनासोर की तरह ही यह प्रजाति विलुप्त होने के कगार पर है। आगे से चूहे जैसे दिखने वाले इस हिरण के पीठ पर चांदी जैसा रंग होता है, इसलिए इसे सिल्वर-बैकेड चेवरोटाइन या माउस हिरण कहा जाता है। नेचर इकोलॉजी एंड इवोल्यूशन जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, इस जानवर को आज से करीब 30 साल पहले देखा गया था। अब इसे फिर से वियतनाम के उत्तर पश्चिमि जंगल में देखा गया है।