फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Short Woman-Teenage Boy Love Story: 19 साल के लड़के की गर्लफ्रेंड है 32 साल की लड़की, हाइट है 3 फीट से भी कम

Mon, 14 Feb 2022 04:48 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
19 साल के लड़के की गर्लफ्रेंड है 32 साल की लड़की - फोटो : instagram/sasseecassee89
Short Woman And Teenage Boy Love Story: आज यानी 14 फरवरी को दुनियाभर में लोग वैलेंटाइन डे मनाते हैं। इस दिन को हर कोई अलग अंदाज में सेलिब्रेट करता है। वैलेंटाइन डे के मौके पर लोग अपने प्यार का इजहार करते हैं। प्रेमी जोड़े को इस दिन का इंतजार बेसब्री से रहता है और इस दिन को हर कोई अपने पार्टनर के लिए खास बनाने की कोशिश करता है। इस खास मौके पर हम आपको एक स्पेशल लव स्टोरी के बारे में बताते हैं। 

अमेरिका की सैसी केसी अपने से 13 साल छोटे लड़के से प्यार करती हैं। सैसी केसी की उम्र 32 साल है और उनके बॉयफ्रेंड ब्लेक 19 साल के हैं। इन दोनों प्यार करने वालों को लोगों की आलोचना भी सुननी पड़ती है। सैसी कैसी के कद और उनके प्रोफेशन की वजह से लोग उनकी आलोचना करते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि 32 साल की सैसी सिर्फ 2 फीट 10 इंच की हैं, लेकिन उनके बॉयफ्रेंड की लंबाई 5 फीट 7 इंच है। 
विज्ञापन

2 of 4
19 साल के लड़के की गर्लफ्रेंड है 32 साल की लड़की - फोटो : Instagram/@sasseecassee89
सैसी केसी एक बार में नौकरी करती है। हालांकि सैसी को 13 साल छोटे ब्लेक को बॉयफ्रेंड बनाने की वजह से लोग ट्रोल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग सैसी के खिलाफ नफरत से भरे कमेंट्स करते हैं। लेकिन सैसी और ब्लेक को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है और दोनों एक दूसरे के साथ मजबूती से खड़े हैं। सैसी और ब्लेक एक दूसरे को बेहद प्यार करते हैं। ब्लेक अपने से 13 साल बड़ी सैसी से शादी करना चाहते हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
9 साल के लड़के की गर्लफ्रेंड है 32 साल की लड़की - फोटो : Instagram/@sasseecassee89

ब्लेक का कहना है कि सैसी केसी का दिल नरम है और उनके लिए बड़ी चीज ये है कि वो उन्हें हमेशा खुश रखती हैं। ब्लेक ने कहा है कि उनको सैसी के कद और उम्र से कोई फर्क नहीं पड़ता है। तो वहीं सैसी का कहना है कि वह ब्लेक से बहुत ज्यादा प्यार करती हैं। उनका कहना है कि ब्लेक उनका खास ख्याल रखते हैं। सैसी और ब्लेक की मुलाकात फेसबुक के माध्यम से हुई थी। एक महीने डेटिंग के बाद दोनों ने एक साथ रहने का फैसला किया और एक साल से दोनों लोग साथ रह रहे हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
19 साल के लड़के की गर्लफ्रेंड है 32 साल की लड़की - फोटो : Instagram/@sasseecassee89

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि सैसी Cartilage-Hair Hyperplasia से पीड़ित हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, इस स्थित में हड्डियों की लंबाई नहीं बढ़ती है जिसकी वजह से इसान का कद नहीं बढ़ पाता है। इसीलिए सैसी का कद सामान्य से बेहद कम है। लेकिन सैसी ने इसे अपनी कमजोरी नहीं बनने दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें