फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब किचन के नल से पानी की जगह निकलने लगी शराब, हैरान हो गए लोग

Fri, 07 Feb 2020 02:29 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
किचन में लगे नल का इस्तेमाल आमतौर पर पानी के लिए किया जाता है। लेकिन पानी की जगह जब नल से शराब निकलने लगे तो आप जरूर हैरान हो जाएंगे। कुछ ऐसा ही मामला केरल से सामने आया है। यहां के एक सोसायटी में रहने वाले लोग उस समय परेशान हो गए जब उनके घर के किचन में लगे नल से पानी की जगह शराब निकलने लगा।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दरअसल, केरल के त्रिसूर में चलाकुडी कस्बे में स्थित सोलोमोन ऐवन्यू अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया जब उनके घर के नल से पानी की जगह अल्कोहल निकलने लगा। अपार्टमेंट के लोगों ने बताया कि सुबह में नल से भूरे रंग का पानी आ रहा था और उससे गंध भी आ रही थी।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों को शक हुआ कि किसी ने पानी की टंकी में शराब मिला दी है लेकिन जांच में यह पता चला कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। इसके बाद अपार्टमेंट के लोगों ने इस बात की शिकायत नगर निगम के अफसरों से की।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
जांच के दौरा पता चला कि यह गड़बड़ी आबकारी विभाग द्वारा हुई है। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने 6000 लीटर जब्त शराब एक गड्ढे में फेंक दिया था। यह शराब उस गड्ढे से बहकर पास के ही एक कुएं में चली गई। यह कुआं सोलोमोन ऐवन्यू के लोगों के पीने के पानी का मुख्य स्रोत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हालांकि नगर निगम के अधिकारी कुएं की सफाई करा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि वो तब तक इस कुएएं की सफाई कराएंगे जब तक पानी पीने लायक न हो जाए। वैसे पूरे देश में केरल एक ऐसी जगह है, जहां एल्कोहल की सबसे ज्यादा खपत होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें