फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉटरी में जीता 5.8 करोड़ का फ्लैट वापस करेगा शख्स, बेहद दिलचस्प है कारण

Tue, 26 Mar 2019 10:12 AM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शिवसेना कार्यकर्ता विनोद शिर्के। - फोटो : twitter
मुंबई जैसे शहर में जहां लोगों को रहने के लिए छत नहीं मिलती वहीं यहां एक शख्स ने लॉटरी में जीता 5.8 करोड़ का फ्लैट लौटा दिया है। महाराष्ट्र में शिवसेना के कार्यकर्ता विनोद शिर्के को पिछले साल दिसंबर में महाराष्ट्र हाउसिंग एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) की लॉटरी में 2 फ्लैट मिले थे, इनमें से एक फ्लैट 4.99 करोड़ और दूसरा 5.08 करोड़ रुपए का था। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : twitter
बता दें कि, शिर्के शिवसेना के अग्रीपाड़ा शाखा के प्रमुख हैं। उन्होंने बीते दिसंबर की लॉटरी में नाना चौक स्थित धवलगिरि बिल्डिंग में दो 2 बीएचके फ्लैट जीते थे। इनमें से एक 4.99 करोड़ और दूसरा 5.8 करोड़ की कीमत का था। लेकिन अपने वास्तु सलाहकार से सलाह के बाद मैंने फैसला किया कि मैं 5.8 करोड़ रुपये वाला फ्लैट नहीं लूंगा।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : File Photo
शिर्के ने बताया कि उन्होंने अपने बचपन के दोस्त और एस्ट्रोलॉजर तेजस तालसकर से दोनों फ्लैट दिखवाए थे। जिसके बाद तेजस ने उनसे दोनों में वास्तुदोष बताकर सरेंडर करने की सलाह दी थी। हालांकि, शिर्के एक फ्लैट रख रहे हैं।

4 of 5
- फोटो : File Photo
एएनआई से बातचीत में शिर्के ने खराब वास्तु का हवाला देते हुए कहा कि शौचायल उत्तर-पूर्व में है। मैंने अपने वास्तु सलाहकार के सुझाव पर इसे लौटाने का निर्णय लिया है।  उन्होंने कहा कि मेरे वास्तु सलाहकार ने मेरे राजनीतिक और सामाजिक जीवन में एक बेहतर करियर सुनिश्चित करने के लिए फ्लैट्स में कुछ अनिवार्य बदलावों का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महाराष्ट्र हाउसिंग एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) - फोटो : Mumbai Live
बता दें कि यह महाराष्ट्र हाउसिंग एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (म्हाडा) की लॉटरी के इतिहास में बिकने वाला यह सबसे महंगा फ्लैट था। म्हाडा के अधिकारियों ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि शिवसेना कार्यकर्ता विनोद शिर्के ने विभाग को अपने फैसले के बारे में सूचित किया है और अब प्रक्रिया के अनुसार वेटिंग लिस्ट में आने वाले लोगों को फ्लैट की पेशकश की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें