Creature Without Brain: समंदर की अथाह गहराइयों में ऐसी अनगिनत कहानियां दबी हुई हैं, जिन्हें जानकर आज भी वैज्ञानिक हैरान रह जाते हैं। यहां का संसार जितना शांत दिखता है, उतना ही रहस्यमयी भी है। इसी रहस्यभरी दुनिया में कुछ ऐसे जीव भी पाए जाते हैं, जो बिना दिमाग के होते हुए भी हजारों साल से जीवित हैं और अपने अस्तित्व को बनाए हुए हैं। यह बात सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन समुद्र में रहने वाले स्पंज, जेलीफिश और स्टारफिश जैसे कई जीव बिना विकसित मस्तिष्क के भी पूरी तरह सक्रिय जीवन जीते हैं।