फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: वैज्ञानिकों ने दी भयानक अंत की चेतावनी, अंतरिक्ष में एक-दूसरे को खाएंगे इंसान!

Tue, 28 Dec 2021 06:35 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 3
वैज्ञानिकों ने दी भयानक अंत की चेतावनी - फोटो : iStock
लंबे समय से अंतरिक्ष में रहने का सपना देख रहे इंसानों को वैज्ञानिकों ने डरावनी चेतावनी दी ही। कुछ विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अंतरिक्ष में इंसान एक दूसरे को खाने लगेंगे। उनका कहना है कि अगर इंसान अतंरिक्ष में रहने लगता है और वहां खाने की कमी हो जाती है, तो इंसान ऐसी स्थिति में एक दूसरे को ही खाने लगेगा। इसके साथ ही वैज्ञानिकों ने कई और चौंकाने वाली बातें बताई हैं। 

वैज्ञानिकों का मानना है कि बृहस्पति के चंद्रमा कैलिस्टो और शनि के चंद्रमा टाइटन पर इंसानी जीवन की संभावना है। उन्होंने मंगल या चंद्रमा पर प्रयोग के तौर पर पहले कालोनी स्थापित करने की सलाह दी है, क्योंकि चुनौतियां पैदा होने पर यहां धरती से आसानी से सप्लाई को भेजा जा सकता है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वैज्ञानिकों ने दूसरे ग्रहों और उपग्रहों पर बसने वाली कॉलोनियों पर खाने की कमी और बीमारियों को मुख्य खतरा बताया है। 
विज्ञापन

2 of 3
वैज्ञानिकों ने दी भयानक अंत की चेतावनी - फोटो : iStock

पहले जरूरी है ऐसा करना

एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी में एस्ट्रोबायोलॉजी के प्रोफेसर चार्ल्स कॉकेल का कहना है कि अंतरिक्ष में कालोनी बंसाना इंसान की मजबूरी है, क्योंकि जलवायु परिवर्तन के संकट की वजह से धरती के निर्जन होने का खतरा है। उनका कहना है कि प्रजातियों को विलुप्त होने से अच्छा है कि उनको फैलाया जाए जो एक समझदारी वाला कदम होगा। उन्होंने कहा कि अतंरिक्ष में कालोनी बसाने से पहले उनका परीक्षण करना बेहद जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
वैज्ञानिकों ने दी भयानक अंत की चेतावनी - फोटो : Pixabay
इतिहास से लेनी चाहिए सीख 

चार्ल्स कॉकेल ने कहा कि इंसान को इतिहास से सीखना चाहिए। उन्होंने एक 19वीं शताब्दी की घटना का जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि इस शदी के आखरिरी में कैप्टन सर जॉन फ्रेंकलिन का चालक दल नॉर्थ-वेस्ट पैसेज को खोजने के लिए गया। सबसे नई तकनीक से वे लैस थे, लेकिन फिर भी वो लोग खो गए। उनके पास डिब्बाबंद भोजन था, लेकिन चालक दल के सदस्यों का एक-दूसरे को खाने से अंत हुआ। इसलिए हम सभी को अतंरिक्ष में बसने से पहले परीक्षण करना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें