फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajab-Gajab: वैज्ञानिक का दावा, तीसरे विश्व युद्ध के बाद इंसान बन जाएंगे आयरनमैन, उड़ने के लिए निकल आएंगे पंख

Mon, 09 Dec 2024 12:13 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Ajab-Gajab: वैज्ञानिक ने दावा किया है कि अगर तीसरा विश्वयुद्ध होता है, तो उसके बाद इंसान किसी हॉलीवुड फिल्म के सुपरहीरो जैसे बन जाएंगे। इंसानों की त्वचा बुलेटप्रूफ (आयरनमैन की तरह) हो सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
वैज्ञानिक का चौंकाने वाला दावा, तीसरे विश्व युद्ध के बाद इंसान बन जाएंगे आयरनमैन - फोटो : Freepik
Ajab-Gajab: दुनिया पर तीसरे विश्व युद्ध का संकट छाया हुआ है। इस समय मिडिल ईस्ट में स्थिति गंभीर है। इस्राइल का पहले से ही हमास के साथ युद्ध चल रहा है। हालांकि, महीनों चले संघर्ष के बाद इस्राइल और हिजबुल्लाह के बीच अब युद्धविराम हो गया है। लेकिन, सीरिया में विद्रोहियों ने दमिश्क पर कब्जा कर लिया और राष्ट्रपति बशर अल-असद के 24 साल के लंबे शासन को खत्म कर दिया। अब इसके बाद इस्राइल को एक और युद्ध का मोर्चा खुलने का डर सता रहा है। यूक्रेन और रूस के बीच करीब तीन साल से युद्ध चल रहा है। इन वजहों से दुनिया को तीसरे विश्व युद्ध का डर सता रहा है। अब इस बीच एक वैज्ञानिक ने हैरान करने वाला दावा किया है। 

वैज्ञानिक ने दावा किया है कि अगर तीसरा विश्वयुद्ध होता है, तो उसके बाद इंसान किसी हॉलीवुड फिल्म के सुपरहीरो जैसे बन जाएंगे। इंसानों की त्वचा बुलेटप्रूफ (आयरनमैन की तरह) हो सकती है। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर टिम कॉल्सन ने कहा कि वह मानते हैं कि परमाणु युद्ध ऐसे विकासवादी परिवर्तन ला सकता है, जिसके बाद इंसानों को पहचान पाना भी मुश्किल हो जाएगा। टिम कॉल्सन रॉयल सोसाइटी से सम्मानित एक प्रतिष्ठित प्राणीविज्ञानी और जीवविज्ञानी हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
वैज्ञानिक का चौंकाने वाला दावा, तीसरे विश्व युद्ध के बाद इंसान बन जाएंगे आयरनमैन - फोटो : Freepik
उनका कहना है कि दुनिया में परमाणु युद्ध के बाद इंसानों में आनुवंशिक बदलाव आ सकते हैं, जो सुपरह्यूमन पैदा कर सकते हैं। यह वर्तमान की तुलना में मजबूत, फिट और लड़ने में कठिन होंगे।
 
विज्ञापन

3 of 5
वैज्ञानिक का चौंकाने वाला दावा, तीसरे विश्व युद्ध के बाद इंसान बन जाएंगे आयरनमैन - फोटो : Freepik
उन्होंने कहा कि भयानक वातावरण से निपटने, आश्रयों को तैयार करने और खोई हुई तकनीक और विज्ञान को एक साथ जोड़ दिया जाए, तो इंसान को 'हाइपर इंटेलिजेंस' मिल सकते हैं। 

Nostradamus Predictions 2025: नास्त्रेदमस ने साल 2025 के लिए की हैं पांच भविष्यवाणियां, जानिए नए साल में क्या होने वाला है

4 of 5
वैज्ञानिक का चौंकाने वाला दावा, तीसरे विश्व युद्ध के बाद इंसान बन जाएंगे आयरनमैन - फोटो : Freepik
उन्होंने चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि इंसान सिकुड़ सकता है और चमगादड़ की तरह उड़ने के लिए उनमें पंख भी हो सकते हैं। टिम कॉल्सन ने द यूरोपियन पत्रिका में यह बातें लिखी हैं। उनका कहना है कि मानव स्वरूप बदलने में लाखों साल लगेंगे, लेकिन तीसरे विश्वयुद्ध से यह शुरू हो सकता है। 

Viral Video: बाढ़ के पानी में तैरता दिखा विशालकाय प्राचीन जीव! वीडियो देखकर लोगों के उड़े होश
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वैज्ञानिक का चौंकाने वाला दावा, तीसरे विश्व युद्ध के बाद इंसान बन जाएंगे आयरनमैन - फोटो : Freepik
हालांकि, उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इंसान अत्यधिक बुद्धिमान बनने के लिए विकसित हो सकता है। साथ ही उसके पास अविश्वसनीय शक्ति आ सकती है। वह चमगादड़ की तरह उड़ भी सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें