फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajab-Gajab: वैज्ञानिकों ने खोजा सबसे रहस्यमयी जीव, नहीं था पिछला हिस्सा, हैरत में वैज्ञानिक

Sun, 21 Aug 2022 12:36 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
सबसे रहस्यमयी जीव (symbolic image) - फोटो : istock
हमारी धरती पर आज भी कई ऐसे जीव मौजूद हैं, जिनके बारे में इंसानों को पता भी नहीं है। हालांकि, वैज्ञानिक लगातार इनको लेकर शोध में लगे रहते हैं। ऐसे में करीब पांच साल पहले चीन ने 54 करोड़ साल पुराने एक छोटे से जीवाश्म का विश्लेषण किया था, जिसमें ये निष्कर्ष निकाला गया कि ये नमूना एनिमल किंगडम की एक शाखा है, जो सबसे पुराना उदाहरण था। इसे ड्यूटेरोस्टोम (deuterostomes) कहा जाता है। इसके अंतर्गत स्टारफिश, क्रिनोइड जैसी चीजें और कशेरुकी (vertebrates) भी आते हैं। एक शोध के अनुसार, इस जीव का नाम सैकोरहाइटस कोरोनरियस (Saccorhytus coronarius) है, जिसका आकार एक चावल के दाने से बस कुछ ही बड़ा होगा। अजीबोगरीब बात तो ये है कि इस जीव के पास पिछला हिस्सा है ही नहीं, जिसके जरिए वह मल त्याग करता हो। यह जीव दिखने में एक थैली जैसा है, इसका एक उबड़-खाबड़ मुंह है। वहीं इसके मुंह के आसपास काफी सिलवटें व छेद भी नजर आए। 
 
विज्ञापन

2 of 7
सबसे रहस्यमयी जीव (symbolic image) - फोटो : istockmi
कहा गया है कि ये  सिलवटें व छेद आगे चलकर गिल्स और गले में विकसित हो जाते होंगे। एक्स-रे के जरिए की गई जांच से सामने आया कि ये अजीब प्राणी कशेरुक परिवार से ताल्लुक नहीं रख सकता है। इसका मतलब ये कि ये इंसानों का पूर्वज नहीं हो सकता है। ये एक्स-रे स्कैनिंग इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोपी और पार्टिकल एसेलरेटर से लिया गया था।
 
विज्ञापन

3 of 7
सबसे रहस्यमयी जीव (symbolic image) - फोटो : istock
जानकारी के मुताबिक, इस जीव का शरीर करीब  0.04 इंच लम्बा था। इसका बाहरी आवरण दो लेयर वाला था। साथ ही इसके शरीर पर  नुकीले उभार थे और मुंह के चारों ओर कुछ रेडियल सिलवटें थीं। 
 

4 of 7
सबसे रहस्यमयी जीव (symbolic image) - फोटो : istock
शोध के सह लेखक फिलिप डोनोग्यू (Philip Donoghue) यानी यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल के जीवाश्म विज्ञानी का कहना है कि हमने कई वैकल्पिक समूहों पर विचार किया, जिनसे भी ये जीव जुड़ा हो सकता था। इनमें कोरल, एनीमोन और जेलिफिश शामिल थे, जिनके मुंह तो हैं लेकिन मलद्वार नहीं।
 
विज्ञापन

5 of 7
सबसे रहस्यमयी जीव (symbolic image) - फोटो : istock
इसके बाद वैज्ञानिक इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि इस जानवर को एनिमल किंगडम के इक्डीसोज़ोन (Ecdysozoan) ग्रुप में शामिल किया दा सकता है। ऐसे में यह अकशेरुकी जीवों का पूर्वज साबित हुआ। 
 
विज्ञापन

6 of 7
सबसे रहस्यमयी जीव (symbolic image) - फोटो : istock
डोनोग्यू का कहना हैं कि हमारे कम्प्यूटेशनल विश्लेषण ने जानवरों के अन्य सभी जीवित समूहों के साथ सैकोरहाइटस कोरोनरियस की शारीरिक रचना को लेकर तुलना की। कीड़े, केकड़े और राउंडवर्म्स यानी आर्थ्रोपोड्स और उनके रिश्तेदारों के साथ भी इसे मिलाने की कोशिश की। इसके बाद सामने आया कि सैकोरहाइटस की इंसानों से कम, चींटियों के पूर्वजों से समानता अधिक है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सबसे रहस्यमयी जीव (symbolic image) - फोटो : istock
शोधकर्ताओं की मानें तो ट्री ऑफ लाइफ में हम सैकोरहाइटस की सटीक स्थिति के बारे में नहीं जानते हैं, लेकिन उस पैतृक स्थिति का पता लगाया जा सकता है जिसके जरिए इस बड़े ग्रुप के सभी सदस्य विकसित हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें