फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Big Discovery: अब समुद्र का पानी पी सकेंगे आप, वैज्ञानिकों की इस खोज की दुनिया में चर्चा

Wed, 10 Sep 2025 01:25 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज के समय जब वैश्विक जनसंख्या लगातार बढ़ रही है, ऐसे में दुनिया के कई देशों में पीने लायक पानी की उपलब्धता कम होती जा रही है। इसी वजह से मीठे पानी की कमी विश्व की सबसे बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
1 of 5
Scientist Discovered Water Reservoir In Sea - फोटो : AdobeStock
धरती का करीब 70 फीसदी हिस्सा समुद्र और महासागरों से ढका हुआ है। हालांकि, समंदर और महासागरों का पानी पीने लायक नहीं है। वह पूरी तरह से खारा होता है। आज के समय जब वैश्विक जनसंख्या लगातार बढ़ रही है, ऐसे में दुनिया के कई देशों में पीने लायक पानी की उपलब्धता कम होती जा रही है। इसी वजह से मीठे पानी की कमी विश्व की सबसे बड़ी चुनौती है। भविष्य में इसको लेकर कई बड़े युद्ध होने की संभावना भी व्यक्त की जा रही है। वहीं इन दिनों वैज्ञानिकों ने एक बहुत बड़ी खोज को अंजाम दिया है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि वैज्ञानिकों ने गहरे समुद्र के नीचे मीठे पानी का एक विशाल खजाना ढूंढ निकाला है। आज के समय दुनियाभर में करोड़ों आबादी जल संकट से जूझ रही है। ऐसे में यह खोज एक वरदान से कम नहीं है।
विज्ञापन

2 of 5
Scientist Discovered Water Reservoir In Sea - फोटो : Adobe Stock
इस खोज को अमेरिका के केप कॉड के पास वैज्ञानिकों ने की है। मिशन एक्सपेडिशन 501 के तहत वैज्ञानिकों ने समुद्र में पानी के इस विशाल भंडार की खोज की है। इस प्रोजेक्ट में करीब 25 मिलियन डॉलर का खर्च आया है, जो कि भारतीय रुपयों में लगभग 2100 करोड़ है। इस मिशन में अमेरिका, यूरोप और कई दूसरे देशों के वैज्ञानिक शामिल थे। 
विज्ञापन

3 of 5
Scientist Discovered Water Reservoir In Sea - फोटो : Freepik
इस मिशन में लिफ्टबोट रॉबर्ट जहाज की मदद से करीब 400 मीटर तक ड्रिल किया गया। ड्रिल करने के बाद वैज्ञानिकों ने हजारों सैंपल लिए। इन सैंपलों में वैज्ञानिकों को ताजा पानी मिला। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस जगह पर जितना ताजा पानी मौजूद है वह न्यूयॉर्क शहर की 800 वर्षों की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम है। 

Dancing Plague: जब दुनिया में फैल गई थी नाचने की बीमारी, हफ्तों तक डांस ही करते रहे लोग और गिरकर मर गए 

4 of 5
Scientist Discovered Water Reservoir In Sea - फोटो : Adobe Stock
विशेषज्ञों के मुताबिक साल 2030 तक पानी की जितनी आपूर्ति होगी उसके मुकाबले मांग 40 प्रतिशत ज्यादा बढ़ जाएगी। वहीं ग्लोबल वार्मिंग के चलते समुद्र का जल स्तर बढ़ने से तटीय पानी भी खारा हो सकता है। इससे भविष्य में एक बड़ा जल संकट आ सकता है। 

Snake: ये हैं अमेजन के जंगल में पाए जाने वाले पांच खतरनाक सांप, काट लें तो पल भर में जा सकती है जान
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Scientist Discovered Water Reservoir In Sea - फोटो : Freepik
वहीं वैज्ञानिकों का कहना है कि अमेरिका के अलावा कनाडा, इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका जैसे तटीय क्षेत्रों में यह स्त्रोत मिल सकता है। इस कारण कहा जा रहा है कि यह पानी सूखे और तूफान से प्रभावित क्षेत्रों के लिए बैकअप हो सकता है।

Alien Life: सौरमंडल में ही मौजूद हो सकती है एलियन लाइफ, इस विशाल ग्रह के चांद पर मिल सकते हैं जीवन के सबूत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें