फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चावल के दाने से भी छोटा कंप्यूटर आपने देखा है क्या? इस जानलेवा बीमारी को दूर करने में करेगा मदद

Mon, 25 Jun 2018 08:56 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
वैज्ञानिकों ने दुनिया का सबसे छोटा कंप्यूटर विकसित किया है जो सिर्फ 0.3 मिलीमीटर का है। यह कैंसर का पता लगाने और उसके इलाज के नए दरवाजे खोलने में मदद कर सकता है। इससे पहले वाली सिस्टम 2×2×4 मिलीमीटर मिशिगन माइक्रो मोट सहित अन्य कंप्यूटर तब भी अपनी प्रोग्रामिंग और डेटा को सुरक्षित रख सकता है जब वह आंतरिक रूप से चार्ज न हो।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
किसी एक डेस्कटॉप के चार्जर के प्लग को निकालें तो उसके डाटा और प्रोग्राम तब भी उपलब्ध रहते हैं जब बिजली आते ही वह खुद को बुट कर ले। हालांकि इन नए सुक्ष्म डिवाइस में यह सुविधा उपलब्ध नहीं है। ये छोटे कंप्यूटर जैसे ही डिसचार्ज होंगे इनकी प्रोग्रामिंग और डाटा समाप्त हो जाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 4
अमेरिका की मिशिगन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डेविड ब्लाऊ ने कहा , ‘हम यह सुनिश्चित नहीं कर पाए हैं कि इन्हें कंप्यूटर कहा जाना चाहिए या नहीं। यह एक राय वाली बात है कि इनमें कंप्यूटर की तरह न्यूनतम फंक्शन वाली चीजें हैं या नहीं।’इस कंप्यूटर से कई तरह के काम लिए जा सकते हैं और इसका इस्तेमाल कई उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है। 
विज्ञापन

4 of 4
इसे बनाने वाली टीम ने इसका इस्तेमाल तापमान मापदंड के स्पष्टता के लिए करने तय किया। कुछ अध्ययनों से पता चला है कि सामान्य उत्तक से ट्यूमर ज्यादा गर्म होते हैं। इस बात को साबित करने के लिए पर्याप्त आंकड़े उपलब्ध नहीं थे। तापमान से कैंसर के इलाज का पता लगाने में भी मदद मिल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें