फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ़्लेमिंगो क्यों होते हैं गुलाबी, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Fri, 17 Nov 2017 08:51 AM IST
amarujala.com, Presented by: राजेश सैनी
विज्ञापन
1 of 6
Flamingo
आपने कभी सोचा है कि फ़्लेमिंगो (राजहंस) गुलाबी क्यों होते हैं..? ठहरिए जनाब आप अकेले ही ऐसा नहीं सोचते बल्कि बहुत से लोग इस बारे में सोचते हैं कि आखिर क्यों फ़्लेमिंगो एक समुद्री पक्षी होते हुए इस तरह के असामान्य रंग का है। आपके बच्चे भी आपसे ऐसा ही सवाल कर सकते हैं। ऐसे में आपको जवाब तो मालूम होना ही चाहिए...

 
विज्ञापन

2 of 6
Flamingo baby
आप अगर समुद्र के किसी अन्य पक्षी को देखें तो पाएंगे ज्यादातर सफेद या फिर भूरे रंग का मिलेगा लेकिन फ़्लेमिंगो का क्लर उसे सबसे अलग बनाता है। हम जानते हैं इसका जवाब आपके पास नहीं होगा। इसके पीछे भी साइंस काम करती है। 



 
विज्ञापन

3 of 6
Flamingos
अन्य समुद्री पक्षी जैसे कि गल्स या पेलिकन के पास ऐसे भव्य रंगीन पंख नहीं हैं। लेकिन एक समानता इनमें जरूर पाई जाती है। अन्य पक्षी भी  फ्लेमिंगो की तरह ही समान वातावरण में पलते बढ़े होते हैं। इसके बावजूद उनके पंख हमेशा ग्रे और सफेद होते हैं।

अब आपके मन में सवाल आएगा तो, क्या इसका मतलब ये हुआ कि फ़्लेमिंगो कोई विशिष्ट पक्षी है? क्यों उनके पंख भूरे रंग के बजाय गुलाबी है?  आप विश्वास करें या नहीं लेकिन साइंस तो ये ही कहती है कि जैसा कि उनके पंख का रंग उनके आहार से जुड़ा है। आप ये बात जानकर तो जरूर चौंक जाएंगे कि फ्लेमिंगो जन्मजात गुलाबी नहीं होते। 

 

4 of 6
Flamingos
फ्लेमिंगो पक्षी के पंखों के बारे में सबसे आश्चर्यजनक चीजों में से एक यह है कि वे समय के साथ गुलाबी होते हैं। ये पक्षी बड़े होते हैं। वास्तव में,  ये ग्रे पंखों के साथ पैदा होते हैं।

अगर हम बेबी फ़्लमिंगो के बारे में बात करें तो ये बेहद रोचक ढंग से बड़े होते हैं। शुरूआत में अन्य समुद्री पक्षी के साथ इनकी तुलना करना मुश्किल होता है लेकिन जब ये बड़े होते हैं तो इनके पंखों का रंग बदलने लगता है और ये बेहद आकर्षक और विशिष्ट दिखने लगते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
Flamingos
क्या खाते हैं फ्लेमिंगो 
फ्लेमिंगो सीगल की ही तरह आहार में मछली, कीड़े, कचरा, फ्राइज़, बीज, आदि खाते हैं  लेकिन वास्तव में फ्लेमिंगो बहुत अधिक चयनात्मक ढंग से अपना आहार लेते है।

फ्लेमिंगो जल जीवों, ज्यादातर शैवाल और झींगा खाना पसंद करते हैं। लेकिन यह उनके पंख के रंग को प्रभावित क्यों करेगा? यह ऐसा होता है कि झींगा और शैवाल सभी रंगों में उच्च होते हैं जिन्हें कैरोटीनॉयड कहा जाता है। ये आप ऐसे समझ सकते हैं। ये कोई संयोग नहीं है कि जब हम झींगा को उबाल दें तो वे गुलाबी रंग के हो जाते हैं। इसलिए ये कहा सकते हैं कि फ्लेमिंगो 'आहार मुख्य रूप से कैरोटीनॉइड पदार्थों को सबसे ज्यादा लेते हैं, इसलिए वे गुलाबी हो जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
fruits
कैरोटीनोइड में आते हैं ये अन्य खाद्य पदार्थ 
अगर आपकोे अपनी त्वचा फ्लेमिंगो की तरह गुलाबी चाहिए तो आप ये खाद्य पदार्थ खा सकते हैं क्योंकि इनमें कैरोटीनोइड पाया जाता है।

-गाजर
-खुबानी
-स्क्वाश
-मीठे आलू
-आम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें