दुनियाभर में पीने के पानी का समस्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में इटली के एक आर्किटेक्चर ने हवा से पानी बनाने की तकनीक ईजाद की है। 'आकाश अमृत' नाम की यह मशीन पानी की समस्या से निपटने में अहम भूमिका निभा सकती है।
विज्ञापन
2 of 4
warka water tower
अफ्रीका के इथियोपिया गांव में भारी किल्लत हुआ करती थी। लोगों को पीने के पानी के लिए मीलों दूर जाना पड़ता था, लेकिन अब 'आर्किटेक्चर ऐंड विजन' की टीम उनके आस-पास की हवा को ही पानी में बदलकर उनकी प्यार बुझा रही है। आप हैरान हो रहे होंगे, लेकिन यह बात एक दम सच है। अफ्रीका में सूखा प्रभावित जगहों पर रह रहे लोगों के लिए यह किसी चमत्कार से कम नहीं है।
विज्ञापन
3 of 4
warka water tower
इटली के आर्किटेक्चर आर्तुरो विटोरी ने ये 'आकाश अमृत (बांस का टॉवर)' बनाया है। 30 फुट के इन टॉवरों को उन गांवों में लगवाया गया हैं, जहां पानी की कमी थी। इस टॉवर में खास तरह के कपड़े का इस्तेमाल किया गया है जो हर रोज हवा से नमी को सोखकर लगभग 100 लीटर पानी इकट्ठा करता है।
इतना ही नहीं स्थानीय लोगों को इस टॉवर को बनाने की खास ट्रेनिंग भी दी गई है। इस टावर का शेप इथियोपिया में उगने वाले पेड़ 'वोका' के आकार से मिलता-जुलता है। आपको बता दें, 'वोका' पेड़ वहां कि संस्कृति, विज्ञान और पारिस्थितिकी का प्रतीक है। 'आकाश अमृत' मशीन को बांस और बायॉडिग्रेडबल प्लास्टिक की मदद से तैयार किया गया है। इसे वोका टावर भी कहा जाता है।