अगर हम आपको बोले कि आपका इंटरव्यू एक रोबॉट लेगा। जॉब के लिए आपको हायर करना है या नहीं यह रोबॉट का फैसला होगा, तो आपको कैसा लगेगा। ऐसा हकीकत में होने जा रहा है। हाल ही में एक रूसी स्टार्टअप ने आर्टिफिशल इंटेलिजेंस सॉफ्टवेयर की मदद से लोगों को हायर करना शुरू किया है।
विज्ञापन
2 of 4
robot recruit
रूसी कंपनी Stafory ने रिक्रूटमेंट के लिए एक लेडी रोबॉट की मदद ले रहे हैं। इस रोबॉट का नाम वीरा है। रोबॉट वीरा पेप्सिको और लोरियल जैसी बड़ी कंपनियों को रिक्रूटमेंट में मदद कर रही है। इस रोबोट को खुद ह्यूमन रिसोर्स डिपार्टमेंट के अलेग्जेंडर यूराक्सिन और व्लादिमिर शेजनिकोव ने मिलकर बनाया है।
विज्ञापन
3 of 4
robot recruit
लेग्जेंडर यूराक्सिन और व्लादिमिर शेजनिकोव पीटर्सबर्ग स्थित Stafory के को-फाउंडर्स हैं। इनका मानना है, एचआर का काम बहुत हद तक रोबॉटिक है और यहीं सब देखते हुए उन्हें नया रोबॉट तैयार करने का आइडिया आया। इस समय Stafory के पास लगभग 300 क्लाइंट्स हैं।
रोबॉट वीरा के फाउंडर्स ने कंपनी को लोगों को हायर करने में लग रहे समय और रिक्रूटमेंट खर्च की लागत को देखते हुए इसको तैयार किया। इस रोबॉट का सॉफ्टवेर एक वक्त में एक साथ सैकड़ों लोगों का इंटरव्यू ले सकता है। यह रोबोट एंप्लोई को हायर करने से से लेकर फायर करने तक के डिसीजन में अहम रोल निभाने वाला है।