फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG: एक नहीं, दो बार हुआ है इस बच्ची का जन्म

Sat, 29 Oct 2016 10:23 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : The Independent
अगर आपसे कहा जाए कि एक बच्चे का जन्म दो बार हुआ तो इस बात पर आप यकीन नहीं कर पाएंगे। लेकिन टेक्सास में ऐसा चमत्कार हुआ है जहां एक ही बच्ची ने दो बार जन्म लिया।
 
विज्ञापन

2 of 7
हुआ यूं कि टेक्‍सास की रहने वाली एक महिला के 23वें सप्‍ताह के गर्भ से बच्‍ची को निकाला गया और सर्जरी के बाद उसे वापस मां के गर्भ में डाल दिया गया। 
विज्ञापन

3 of 7
दरअसल मार्गरेट बोएमर नाम की इस महिला का जब 16 सप्‍ताह चल रहा था तो डॉक्‍टरों ने उसे बताया कि गर्भ में उसकी बच्‍ची के टेल बोन में ट्यूमर है। जिसे सेकरोकोसिजल टेराटोमा कहते हैं।

4 of 7
23वें हफ्ते में पाया गया कि ट्यूमर का आकार लगभग बच्‍ची के बराबर हो गया था और उसके हार्ट को इससे खतरा था। इसलिए डॉक्‍टरों के पास ऑपरेट करने के अलावा कोई चारा नहीं बचा।
 
विज्ञापन

5 of 7
मार्गरेट के मुताबिक अगर उस रात इमर्जेंसी सर्जरी के विकल्‍प को नहीं चुना होता तो एक-दो दिन में वह दुनिया से चली जाती। सर्जन ने लिनली को निकाला तब उसका वजन 538 ग्राम था।
विज्ञापन

6 of 7
पांच घंटे सर्जरी के बाद वापस बच्ची को गर्भ में डालकर गर्भाशय सिल दिया गया। वह तब तक गर्भ में ही रही। 12 हफ्तों बाद स‍िजेरियन से बच्ची का जन्म हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डॉक्टर के अनुसार यह एक आम ट्यूमर है जो कि नवजात शिशुओं में होता है। लड़कों की बजाए लड़कियों में इस ट्यूमर चार गुना ज्‍यादा होता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें