फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी वैज्ञानिकों ने लंबी उम्र के रहस्य से उठाया पर्दा, रिसर्च में सामने आई चौंकाने वाली बात

Thu, 15 Mar 2018 08:49 AM IST
बिजार डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो
दुनिया में अधिकतर इंसान चीरायु जीवन जीना चाहते हैं। लेकिन यह भी सत्य है कि हर इंसान की मौत निश्चित है। फिर भी कुछ लोग ऐसे हैं जो लंबी उम्र पाने के लिए हठ योग का सहारा तक लेते हैं।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
उधर, हाल ही में अमेरिकी वैज्ञानिकों ने लंबी उम्र से जुड़े एक बड़े रहस्य से पर्दा उठाया है। दरअसल, यहां लंबे समय से इंसान की उम्र को लेकर एक बड़ी खोज चल रही थी। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि इंसान की लंबी उम्र का राज उसके शरीर के ही एक अंग से जुड़ा है। वह अंग है हमारा दिमाग... 
 
विज्ञापन

3 of 5
जी हां, अमेरिकी साइंटिस्ट टीम ने दुनियाभर में 240,000 से अधिक लोगों के डीएनए की तुलना करके इसके बारे में पता लगाया है। अध्ययन में 500 ऐसे जीन की पहचान की गई है जिनका संबंध दिमाग से जुड़ा है। इंसानी बुद्धिमता से इन जींस का सीध तालमेल है। 

4 of 5
‘द जर्नल मॉलिक्यूलर साइकाइट्री’ में प्रकाशित एक अध्ययन में लोगों की बौद्धिक क्षमता के अंतर में जीन की भूमिका को देखा गया। शोध में ऐसे 538 जीन के बारे में पता चला है जिनकी बौद्धिक क्षमता में अहम भूमिका होती है। इसका श्रेय अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी और साउथेम्पटन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं को जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो
इसके साथ ही उन्होंने मानव जीनोम में ऐसे 187 क्षेत्रों की भी पहचान की है जो सोच-विचार करने की क्षमता से संबंधित है। शोधकर्ताओं ने कहा कि बुद्धिमता से जुड़े जीन के बारे में पाया गया है कि वे अन्य जैविक प्रक्रियाओं को भी प्रभावित करते हैं। वैज्ञानिकों ने पाया कि बौद्धिक क्षमता से जुड़े कुछ जीन का संबंध लंबी उम्र से भी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें