'आर्टिफिशिय इंटेलिजेंस'... शायद आप यह शब्द पहली बार सुन रहे हो। लेकिन इस एक शब्द के इर्द-गिर्द ही आपका पूरा भविष्य टिका है। जी हां, वैज्ञानिक इसी से जुड़ी एक बहुत बड़ी रिसर्च में जुटे हैं। वैज्ञानिक अब 'आर्टिफिशिय इंटेलिजेंस या कहे 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के आधार पर भविष्य की खोज करने में लगे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
UFO
यह कहां तक संभव है फिलहाल यह कह पाना बेहद मुश्किल है, लेकिन वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (कृत्रिम बुद्धिमता) की मदद से अन्य ग्रहों पर जीवन की संभावना को लेकर भविष्यवाणियां की जा सकती हैं।
विज्ञापन
3 of 5
planet
अमेरिका में प्लायमाउथ यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने आर्टिफिशियल न्यूरल नेटवर्क (एएनएनएस) का उपयोग कर पांच प्रकारों में ग्रहों को विभाजित किया। प्रत्येक ग्रह की जानकारी लेने के बाद उन पर जीवन की संभावना का अनुमान लगाया।
4 of 5
Artificial intelligence
ब्रिटेन में यूरोपियन वीक ऑफ एस्ट्रोनॉमी एंड स्पेस साइंस (ईडब्ल्यूएएसएस) में काम करने वाले क्रिस्टोफर बिशप ने कहा, ‘हम वर्तमान में तारे के बीच अंतरिक्ष यान स्कैनिंग की मदद से उसकी सीमा तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं।
शोधकर्ताओं ने कहा कि इस तरह की ईएसए के एरियल स्पेस मिशन और नासा के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप के आने वाले अंतरिक्ष मिशनों से भविष्य की टिप्पणियों का पता लगाने की उम्मीद की जा रही है।