ये Facts शायद आप नहीं जानते होंगे। क्या आपने कभी सोचा है कि म्यूजिक सुनने से आपके पोधों पर कुछ फरक पड़ता है? आपको बता दें, कई रिसर्च के बाद सामने आया है कि म्युजिक बजाने से पौधें तेजी से बढ़ते हैं।
ऐसा भी कहा जाता है कि जब कोई व्यक्ति पौधों को खुद गाना गाकर सुनाता है तो वे और तेजी से बढ़ते हैं। इससे प्लांट्स को और ज्यादा कार्बन डाइआक्साइड मिलती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे ही कुछ और फैक्ट्स जिनके बारे में नहीं जानते होंगे आप।
विज्ञापन
2 of 5
plants love music
पौधों पर म्यूजिक असर
अन्नामलाई विश्वविद्यालय में वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉक्टर टी. सी. सिंह ने भी एक एक्सपेरिमेंट में यह पाया कि जिन बीजों को रोपण के बाद म्यूजिक सुनाया गया वे ज्यादा जल्दी उग पाए। यहीं नहीं इन अंकुरित पौधों में अन्य पौधौं से अधिक पत्ते थे। इनका आकार भी अन्य पौधों से ज्यादा बड़ा था। इससे साफ हो गया कि म्यूजिक वाकयी पौधों के विकास में बेहतर काम करता है। सिंह का कहना है कि म्यूजिक पौधों के आनुवंशिक गुणसूत्रों को ही बदल कर रख देता है।
विज्ञापन
3 of 5
plants love music
कनाडा के एक यूजीन कैनबी नामक एक इंजीनियर ने गेहूं के एक पौधे पर प्रयोग किया। उन्होंने इस पौधे को रोजाना वायलिन बजाकर सुनाया इसके रिजल्ट जब उन्होंने एक गेहूं के दूसरे पौधे से तुलना करके देखे तो वे चौंक गए। जिस पौधे को म्यूजिक सुनाया गया उसकी उपज में 66% तेजी से वृद्धि दर्ज की गई। कैनबी का यह शोध सिंह के निष्कर्षों की पुष्टि करता है।
4 of 5
plants love music
पौधों को कौनसा म्यूजिक है पसंद
1973 में फ्रांसिस ब्राउन नामक प्रोफेसर ने पौधों के तीन समूह पर विभिन्न प्रकार के संगीत ध्वनियों के प्रयोग किए। इसमें पहले समूह को 8 घंटे की अवधि के लिए नोट -F पर म्यूजिक सुनाया गया। दूसरे समूह को तीन घंटे के लिए समान नोट पर म्यूजिक सुनाया गया जबकि तीसरे समूह को म्यूजिक नहीं सुनाया गया।
पहले समूह के सभी पौधे दो हफ्ते की भीतर मर गए, जबकि दूसरे समूह के पौधे ज्यादा हेल्दी रहे क्योंकि उन्हें नियंत्रित समयानुसार म्यूजिक सुनाया गया। वहीं तीसरा समूह की ग्रोथ नॉर्मल रही। इस प्रयोग से ये साफ हो गया कि पौधों को नियमित तरीके से ही म्यूजिक सुनाना सही है।
इसके अलावा पौधों को ज्यादा तेज म्यूजिक की अपेक्षा मधुर और धीमी आवाज ज्यादा पंसद आती है।