फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी में बहुत अहम रोल निभाते हैं पिज्जा के खाली डिब्बे, जान लेंगे तो फेंकने की गलती नहीं करेंगे

Fri, 06 Jul 2018 02:08 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
pizza
पिज्जा से प्यार करने वाले आपको बहुत मिलेंगे लेकिन उसके डिब्बे से प्यार करने वाले शायद कोई नहीं। पिज्जा खाने में बेहद शानदार होता है लेकिन क्या आपको पता है कि उसका डिब्बा भी आपकी जिंदगी में बहुत जरूरी है। पिज्जा खाने से भले की आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचता हो लेकिन इसके डिब्बे पर्यावरण को स्वस्थ रखने में अहम योगदान करते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
pizza - फोटो : gooogle
आपको बता दें कि पिज्जा के खाली डिब्बे पर्यावरण को बचाने में एक अहम किरदार निभाते है। दरअसल पिज्जा के बॉक्स कार्डबॉर्ड से बने होते हैं और क्रीम से भी सने हुये होते हैं। इसलिये इन्हें रिसाइकिल नहीं किया जा सकता है लेकिन उत्तरी कैरोलिना कॉलेज के कुछ छात्रों ने इसे संभव कर दिखाया है। 
विज्ञापन

3 of 4
पिज्जा
उनके अनुसार रिसाइकिलिंग के बजाय इन डिब्बों को कंपोजिटिंग प्रक्रिया से उपयोग किया जा सकता है। जिस तरह से हम कचरे से खाद बनाते हैं ठीक उसी तरह से इनसे  भी खाद बनाया जा सकता है। इन लोगों ने सबसे पहले एक साल में 8700 पिज्जा बॉक्स इकट्टठे किए। इसके लिए दो बड़े-बड़े डंपयार्ड बनाए गए थे।
विज्ञापन

4 of 4
डेमो - फोटो : डेमो
इस डंपयार्ड में कोई भी पिज्जा का खाली डिब्बा डाल सकता है। इस योजना की सफलता को देखते हुए इन डंपयार्ड की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद इन्होंने खाद की जांच की और पाया कि इसे पौधों के लिए उपयोग में लाया जा सकता है। यह खाद भूमि की उर्वरता बढ़ाने में बहुत सहायक है। इससे रिसाइकिलिंग तो होगी ही साथ ही पर्यावरण को भी नुकसान नहीं होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें