फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए अंतरिक्ष में कैसे आता है तूफान, नासा की ये तस्वीरें विचलित कर देगी आपको

Tue, 21 Nov 2017 11:22 AM IST
amarujala.com, Presented by: राजेश सैनी
विज्ञापन
1 of 4
Dreamy Jupiter Photos
'अंतरिक्ष में तूफान' आने की बात कभी सुनी है..? जी हां ये सही है कि अंतरिक्ष जितना शांत दिखाई देता है उतना है नहीं। हर समय वहां पर ऐसी-ऐसी घटनाएं होती रहती हैं, जिसका अंदाजा एक आम इंसान नहीं लगा सकता। लेकिन अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को स्पेस की पल पल की जानकारी रखनी पड़ती है। 
 
विज्ञापन

2 of 4
Dreamy Jupiter Photos
इनमें कई रोचक जानकारी सामने निकल कर आती है। ऐसी ही जानकारी नासा स्पेस सेंटर के हाथ लगी है, जिसे रिसर्च सेंटर ने लोगों के साथ साझा किया है। दरअसल, बृहस्पति ग्रह का अध्ययन करने के लिए नासा द्वारा छोड़े गए जूनो अंतरिक्ष यान ने वहां से कुछ विचलित कर देने वाली तस्वीर खींची हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 4
Dreamy Jupiter Photos
आपकी जानकारी के लिए बता दें ये तस्वीरें बृहस्पति ग्रह के उत्तरी गोलार्ध में आए एक बड़े उग्र तूफान की है। यह तस्वीर बीते 24 अक्तूबर को ली गई थी जब अंतरिक्ष यान बृहस्पति ग्रह के बादलों के ऊपर से करीब 10,108 किलोमीटर दूर था। यान ने अपनी नौवीं उड़ान में यह तस्वीर कैमरे में कैद की है।  

 
विज्ञापन

4 of 4
Dreamy Jupiter Photos
तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि ग्रह पर भयानक तूफान घूम रहा है। तूफान के कुछ चमकदार हिस्सों के भीतर छोटे-छोटे बादल देखे जा सकते हैं। इस तूफान की चौड़ाई और लंबाई में करीब सात से 12 किलोमीटर तक बताई जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें