नासा ने मंगल का दिल पढ़ने की सारी तैयारी कर ली है। बता दें यह नासा का पहला मिशन है। अगर यह कामयाब रहता है तो लाल ग्रह से जुड़े कई राज सामने आ सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि मंगल की अंत: संरचना के अध्ययन के लिए नासा का यह मिशन इसी हफ्ते उड़ान भरेगा। चलिए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में...
विज्ञापन
2 of 4
mars mission
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने खुद यह जानकारी दी है। भूकंपीय जांच, भूमंडल को मापने के शास्त्र और ऊष्मा के आवागमन (इनसाइट) का इस्तेमाल करते हुए इंटीरियर एक्सप्लोरेशन अमेरिका के वेस्ट कोस्ट से जाने वाला पहला ग्रहीय मिशन है।
विज्ञापन
3 of 4
Scientist
अमेरिका के अधिकतर अंतरग्रहीय मिशन फ्लोरिडा में कैनेडी स्पेस सेंटर (केएससी) से रवाना होते हैं जो देश के ईस्ट कोस्ट में स्थित है। यह गहन अंतरिक्ष में क्यूबसेट तकनीक का पहला परीक्षण होगा। यह ऐसी डिजाइन है जो भविष्य के मिशनों के लिये नई संचार और नौवहन क्षमताओं को परखेगी और इनसाइट संचार को बढ़ावा दे सकती हैं।
इनसाइट को पांच मई को सुबह 7:05 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 4:35 बजे) पर कैलिफोर्निया में वांडेनबर्ग एयरफोर्स बेस के स्पेस लांच कॉम्प्लेक्स 3 से यूनाइटेड लॉन्च अलाइंस (यूएलए) एटलस पांच रॉकेट से छोड़ा जाएगा। यह मंगल की गहन अंत: संरचना का अध्ययन करेगा कि कैसे पृथ्वी और उसके चंद्रमा समेत सभी चट्टानी ग्रह बने।