भविष्य में सूर्य से निकलने वाली उर्जा धरती पर विनाश या निर्माण का काम करेगी यह पता लगाने के लिए अध्ययन शुरू हो गया है। इसका जिम्मा नासा ने संभाला है। जी हां, नासा सूर्य से निकलने वाली ऊर्जा का पता लगाने के लिए अब नया तरीका अपनाने जा रहा है।
विज्ञापन
2 of 5
sun
इस बाबत अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर एक नया उपकरण लगाया है। अभी तक हुए शौध में सूर्य की उर्जा का पता लगाने के लिए वैज्ञानिकों द्वारा कई उपकरण इस्तेमाल किए जा चुके हैं लेकिन इस बार इस्तेमाल लिया जाना वाला उपकरण अन्य सभी उपकरणों से बेहतर बताया जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
nasa
इसका नाम है सन टोटल एंड स्पेक्ट्रल सोलर इर्रेडिएंस सेंसर (टीएसआईएस)... आपकी जानकारी के लिए बता दें यह पूरी तरह सुचारू रूप से कार्य करने के साथ-साथ आंकड़े भी एकत्रित कर रहा है।
4 of 5
universe
नासा के गोड्डार्ड स्पेस फ्लाईट सेन्टर में टीएसअईएस-1 के परियोजना वैज्ञानिक डोंग वू का कहना है कि टीएसआईएस-1 उन आंकड़ों को एकत्रित करेगा जो हमें धरती के विकिरण पर पड़ने वाले सूर्य के प्रभाव, ओजोन प्रभाव, वायुमंडलीय संचरण, पारिस्थितिक प्रणालियां, पृथ्वी की परिवर्तनशीलता और जलवायु परिवर्तन पर पड़ने वाले प्रभावों को समझने में मदद करेगा।