फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत्म होने वाली हैं नौकरियां, हर काम करेंगे रोबोट्स, संबंध बनाने से लेकर समाधि तक सबकुछ

Fri, 30 Mar 2018 09:25 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
robot
आज की दुनिया कितनी बदल चुकी है। यह बात हम हमारी जिंदगी में बढ़ती रोबोट्स की उपयोगिता से समझ सकते हैं। यूं तो हमारे आसपास मौजूद हर वो चीज रोबोट्स है जो किसी तकनीक के जरिए चलती है और हमारे काम को आसान बनाती है। लेकिन आज के परिपेक्ष में बात करें तो रोबोट्स की यह विज्ञानी परिभाषा बदल चुकी है। व्यवहार में रोबोट्स हमारी सेक्स लाइफ से लेकर समाधि तक सब कामों में अहम रोल अदा करने लगे हैं। जी हां, मार्केट में आज ऐसे तमाम रोबोट्स मिल जाएंगे जो सारे काम कर सकते हैं। यकीन नहीं होता तो यहां पढ़ें... 
विज्ञापन

2 of 6
priest robot
यह बात सच साबित हो रही है कि आधुनिक युग में रोबोट्स सेक्स से लेकर समाधि सब कुछ कर रहे हैं। यह सब आर्टीफिशियल जरूर है लेकिन तकनीक और विकास ने इंसान की हर जरूरत को पूरा करने के लिए रास्ता जरूर बना दिया है। ये रोबोट्स हैं इस बात के बड़े उदाहण... 

1.समाधि वाला रोबोट
हाल ही में जापान में बनाए गए एक रोबोट्स ने बौद्ध पुजारियों की जगह ली है। जी हां, यह रोबोट्स पूजा विधी में निपुण है। मंत्रों का सही तरीके से उच्चारण भी कर लेता है। 'आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है' ये कहावत तो सुनी है न आपने... इस रोबोट को बनाने के पीछे का उद्देश्य भी ऐसा ही रहा है। दरअसल यह रोबोट युवाओं को धर्म कर्म की ओर ले जाने के उद्देश्य से बनाया गया था। एक रिसर्च में यह बात सामने आई थी कि जापान में युवा पीढ़ी धर्म से दूर होती जा रही है, तो वहीं कुछ लोग फर्जी पंडित बन पैसे बनाने के चक्कर में पूजा-पाठ करा रहे थे। यह आम लोगों के लिए काफी मंहगा साबित हो रहा था। इसी को ध्यान में रखकर आविष्कारक ने यह रोबोट तैयार किया। यह रोबोट पूजा-पाठ से लेकर इंसानों का अंतिम संस्कार तक करा सकता है। आने वाले समय में ये रोबोट ही अंत्येष्टि में होने वाली सारी रस्मों को निभाएंगे। बीते साल फ्यूनरल इंडस्ट्री फेयर में इस रोबोट का प्रदर्शन भी किया गया था। एक्स्पो में रोबोट ने बौद्ध धर्म में होने वाले फ्यूनरल के मंत्र पढ़ने के साथ-साथ ड्रम बजाने का काम कर दिखाया था। इस रोबोट को 'पेपर' यानी 'मिर्च' नाम दिया गया है।  

 
विज्ञापन

3 of 6
sex robots
2. सेक्स रोबोट 
इस रोबोट ने यह साबित कर दिखाया कि रोबोट सिर्फ इंसानों की तरह काम करने में ही माहिर नहीं बल्कि उन्हें रिप्लेस भी कर सकते हैं। हॉलीवुड और बॉलीवुड की कई फिल्मों में आप देख चुके होंगे कि कैसे रोबोट्स इंसानी दुनिया के लिए खतरनाक साबित होते हैं। फिल्म में तो यहां तक दिखाया गया है कि रोबोट दुनिया से इंसानों को खत्म करने पर तुल जाते हैं। लेकिन हकीकत में यह बहस भी लंबे समय से चली आ रही है कि रोबोट वाकयी एक दिन इंसानों के लिए खतरनाक साबित होंगे। हालांकि विज्ञान प्रेमी रोबोट्स के फेवर में है। आज चीन जैसी विशाल अर्थव्यवस्था में सेक्स रोबोट के इस्तेमाल का प्रचलन बढ़ रहा है।

चीन में सेक्स रोबोट्स का इस्तेमाल लोग अपने एकाकीपन को दूर करने के लिए कर रहे हैं। यहां के पुरुष सेक्स रोबोट्स में प्यार खोज रहे हैं। यहां के उत्तरी पोर्ट के शहर डालियान में स्थित एक कंपनी ने  टॉकिंग सेक्स डॉल्स बनाई हैं। ये सेक्स डॉल अपना नाम भी बताती हैं और पूछने वाले से खुद को 'बेबी' कहने के लिए कहती हैं। ये टॉकिंग सेक्स डॉल काफी महंगी हैं। इनकी कीमत ढ़ाई लाख रुपये के करीब है। कंपनी का कहना है कि अगले साल तक इन टॉकिंग सेक्स डॉल में और एडवांस फीचर्स जोड़े जाएंगे।

4 of 6
robot god
3.भगवान रोबोट
कुछ समय पहले खबर आई थी कि गूगल के पूर्व इंजीनियर एंथोनी लेवंन्डोव्स्की ऐसा रोबोट बना रहे हैं जिसकी पूजा की जाएगी। तब इसे लेकर काफी हंगामा हुआ था। कहा गया कि एंथोनी टेक हब सिलिकॉन वैली में खुद का भगवान तैयार कर रहे हैं। वह ऐसा रोबोट बना रहे हैं, जिसकी चर्च में ईश्वर की तरह पूजा हो सकेगी।

 
विज्ञापन

5 of 6
singer robot
4.सिंगर एंड कम्पोजर रोबोट 
रोबोट की दुनिया में 'सिंगर और कम्पोजर रोबोट' भी है। खुद गाने बनाने वाला रोबोट्स भी बन चुका है। इस रोबोट का नाम शिमोन है। गाना बनाने के साथ-साथ ये गानों को बजा भी सकता है। इसके चार हाथ और आठ स्टिक है जो मारिम्बा पर तार और हारमोनी बजा सकता है। अमेरिका के जार्जिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के रिसर्चर्स ने इसमें 5000 गाने डाले हैं। इसमें बीथोवेन से बीटल्स तक और लेडी गागा से लेकर मिल डेविस तक के गाने मौजूद हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Robot got Citizenship
5. इंसानों की तरह रोबोट्स को नागरिकता
यह बात शायद आप न जानते हो कि सऊदी में रोबोट को इंसानों के जैसे नागरिकता भी मिल चुकी है। सऊदी अरब पहला मुल्क है जिसने इंसानों की तरह रोबोट्स को भी नागरिकता दी है। यहां सोफिया नामक रोबोट को नागरिकता दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें